बिलासपुर में
सफाई कर्मचारियों की लापरवाही से दो कारें जलकर खाक, प्रशासन से की सख्त कार्रवाई की मांग। पार्षद अंचल दुबे तुरंत घटना स्थल पहुंच कर आग की बुझाया
बिलासपुर के सरकंडा क्षेत्र में शनिवार दोपहर एक बड़ी लापरवाही ने गंभीर हादसे का रूप ले लिया, हनु ट्रेडर्स के पीछे खड़ी दो कारों में अचानक आग लग गई, जिससे दोनों वाहन पूरी तरह जलकर खाक हो गए,घटना दोपहर करीब 12 से 12:30 बजे के बीच की बताई जा रही है।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, सफाई कर्मियों द्वारा पास में पड़े कचरे में आग लगाई गई थी। शुरुआत में आग सामान्य थी, लेकिन तेज हवा और आसपास ज्वलनशील सामग्री होने के कारण आग ने अचानक विकराल रूप धारण कर लिया,देखते ही देखते आग पास में खड़ी कारों तक पहुंच गई और उन्हें अपनी चपेट में ले लिया,
आग की चपेट में आई गाड़ियों में एक आई-टेन और एक स्विफ्ट डिजायर कार शामिल है।

आग इतनी भयानक थी कि दोनों वाहन पूरी तरह जल गए और सिर्फ उनका ढांचा ही बच पाया। घटना के दौरान इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया और लोग आग बुझाने की कोशिश में जुट गए, लेकिन तब तक काफी देर हो चुकी थी।
घटना की सूचना मिलते ही सरकंडा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और हालात का जायजा लिया,वाहन मालिकों ने इस मामले की शिकायत थाने में दर्ज कराई है। पुलिस ने प्रारंभिक जांच में लापरवाही को हादसे की मुख्य वजह माना है और मामले की विस्तृत जांच शुरू कर दी है।
यह घटना साफ तौर पर दिखाती है कि छोटी सी लापरवाही किस तरह बड़े नुकसान का कारण बन सकती है। लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि इस तरह खुले में कचरा जलाने पर सख्त कार्रवाई की जाए, ताकि भविष्य में ऐसे हादसे न हों।
ब्यूरो चीफ शंकर अघिजा
क्राइम रिपोर्टर राजा जक्यानी







![[13:12, 11/10/2026] +91 88176 18595: पंजीयन के अंतिम दिन गांवों में पहुंचे जनप्रतिनिधि, धान पंजीयन की समस्याएं कराईं दूर, WhatsApp Image 2026 10 11 at 13.13.17 1](https://policewala.org.in/wp-content/uploads/2026/10/WhatsApp-Image-2026-10-11-at-13.13.17-1-450x562.jpeg)