प्रशासनिक फेरबदल: छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने जारी की न्यायिक अफसरों की तबादला सूची
बिलासपुर। छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय ने राज्य की न्यायिक व्यवस्था में बड़ा प्रशासनिक बदलाव करते हुए उच्च न्यायिक सेवा (हायर ज्यूडिशियल सर्विस) के अधिकारियों का स्थानांतरण किया है। रजिस्ट्रार जनरल रजनीश श्रीवास्तव द्वारा जारी आधिकारिक आदेश के तहत विभिन्न जिलों में कार्यरत न्यायिक अधिकारियों को नई नियुक्तियां प्रदान की गई हैं। इस फेरबदल का मुख्य उद्देश्य न्यायपालिका के प्रशासनिक कार्यों में गतिशीलता लाना और व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाना है। आदेश में निर्देशित किया गया है कि सभी संबंधित अधिकारी अविलंब अपनी नई पदस्थापना के अनुसार कार्यभार ग्रहण करेंगे।
रिपोर्ट:मयंक श्रीवास्तव
ब्यूरो चीफ,पुलिसवाला न्यूज़







![[13:12, 11/10/2026] +91 88176 18595: पंजीयन के अंतिम दिन गांवों में पहुंचे जनप्रतिनिधि, धान पंजीयन की समस्याएं कराईं दूर, WhatsApp Image 2026 10 11 at 13.13.17 1](https://policewala.org.in/wp-content/uploads/2026/10/WhatsApp-Image-2026-10-11-at-13.13.17-1-450x562.jpeg)