Close Menu
  • Home
  • देश
    • क्षेत्रीय खबर
  • राजनीति
  • मनोरंजन
    • सोशल मीडिया
  • व्यापार
  • रोजगार
  • स्वास्थ्य
  • आमने – सामने
  • अपराध
  • Patrika
    • Policewala Trademark
Like Us On Facebook
Loading...
What's Hot
305298b6 a728 43c1 a07d 00029c745d0e

मैहर जाने वाले श्रद्धालुओं की सेवा में जुटे शिव भक्त

October 13, 2026
c57e7e70 c516 4a89 9bd3 b7a4b0a8b1c2

थाना रामपुरा पुलिस द्वारा अवैध शराब के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही

October 12, 2026
af61dfb5 9ada 4ec6 97dd a70abae04153

नुनखान पंचायत में सात महीने में उखड़ने लगी 10 लाख की सीसी सड़क, गुणवत्ता पर सवाल

October 12, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
Trending
  • मैहर जाने वाले श्रद्धालुओं की सेवा में जुटे शिव भक्त
  • थाना रामपुरा पुलिस द्वारा अवैध शराब के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही
  • नुनखान पंचायत में सात महीने में उखड़ने लगी 10 लाख की सीसी सड़क, गुणवत्ता पर सवाल
  • पीवी ऐप की अव्यवस्थाओं पर पटवारियों का आर-पार का ऐलान
  • राघवपुर बांध परियोजना स्थल के 5 किमी दायरे में धारा 163 लागू
  • 220 बिस्तरीय सिविल अस्पताल पर उठे सवालों के बीच सामने आया ड्यूटी रोस्टर, 700 मरीजों की रोजाना ओपीडी
  • चिरमिरी में फिर सजेगा आस्था, भक्ति और नारी शक्ति का रंगमंच, सीजन-3 में धूम मचाएगा रास गरबा महोत्सव 2026
  • विधि-विधान और वेद मंत्रों के साथ संपन्न हुआ राम-जानकी विवाह
Facebook X (Twitter) Instagram
PolicewalaPolicewala
header
  • Home
  • देश
    • क्षेत्रीय खबर
  • राजनीति
  • मनोरंजन
    • सोशल मीडिया
  • व्यापार
  • रोजगार
  • स्वास्थ्य
  • आमने – सामने
  • अपराध
  • Patrika
    • Policewala Trademark
header
  • Home
  • देश
  • राजनीति
  • मनोरंजन
  • व्यापार
  • रोजगार
  • स्वास्थ्य
  • आमने – सामने
  • अपराध
  • Patrika
Home - Policewala - जल जोहार” से सजेगा जल भविष्य: मुंगेली में 78 हजार जल संरचनाओं के निर्माण से बदलेगा गांव का स्वरूप
Policewala

जल जोहार” से सजेगा जल भविष्य: मुंगेली में 78 हजार जल संरचनाओं के निर्माण से बदलेगा गांव का स्वरूप

PolicewalaBy PolicewalaMarch 18, 2026No Comments8 Views
0fe3fd5c 54fb 48ea 8df2 9e8c4b692ba9

“कल के लिए जल” की थीम पर JSJB 2.0 का व्यापक अभियान, 24 क्लस्टरों में जनजागरूकता का शंखनाद

मुंगेली 18 मार्च 2026// जिले में जल संरक्षण को जन-जन का अभियान बनाने के उद्देश्य से जल संचय जन भागीदारी (JSJB 2.0) के अंतर्गत व्यापक स्तर पर कार्य प्रारंभ हो चुका है। “जल जोहार” की थीम और “कल के लिए जल” के संदेश के साथ यह अभियान न केवल जल संरक्षण के प्रति जागरूकता फैला रहा है, बल्कि आने वाले समय में जल संकट से निपटने की ठोस तैयारी भी कर रहा है। इस महत्वाकांक्षी अभियान के तहत जिले के 24 क्लस्टरों में जनजागरूकता कार्यक्रम संचालित किए जा रहे हैं। इन कार्यक्रमों के माध्यम से ग्रामीणों को जल संरक्षण, भू-जल संवर्धन, वर्षा जल संचयन तथा जल बजट जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर प्रशिक्षित और जागरूक किया जा रहा है। गांव-गांव में सभाएं, संवाद और व्यवहारिक गतिविधियों के जरिए लोगों को अपने स्तर पर जल बचाने के लिए प्रेरित किया जा रहा है। अभियान की विशेषता यह है कि इसमें जनभागीदारी को केंद्र में रखा गया है। प्रत्येक ग्राम पंचायत में प्रभारी अधिकारियों की नियुक्ति की गई है, ताकि योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित हो सके और अधिक से अधिक लोगों की सहभागिता हो। इस अभियान में “वॉटर हीरो – जल प्रहरी” श्री नीरज वानखड़े की सक्रिय भूमिका भी उल्लेखनीय है। वे पिछले 15 वर्षों से जल एवं पर्यावरण संरक्षण के क्षेत्र में कार्य कर रहे हैं और उन्हें जल शक्ति मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा सम्मानित किया जा चुका है। उनके मार्गदर्शन में विभिन्न क्लस्टरों में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं, जो लोगों को व्यवहारिक रूप से जल संरक्षण की दिशा में प्रेरित कर रहे हैं।

78 हजार से अधिक जल संरचनाओं का लक्ष्य

JSJB 2.0 के अंतर्गत जिले में लगभग 78,140 जल संरक्षण संरचनाओं के निर्माण, मरम्मत और संरक्षण का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। इन कार्यों को 30 अप्रैल तक पूर्ण कर पोर्टल पर अपलोड करने का लक्ष्य रखा गया है। यह अभियान जल संकट से दीर्घकालिक समाधान प्रदान करने की दिशा में एक बड़ा कदम माना जा रहा है।

विभागीय समन्वय से मिलेगा अभियान को बल

इस अभियान की सफलता के लिए विभिन्न विभागों के बीच बेहतर समन्वय स्थापित किया गया है। जल संसाधन विभाग, पंचायत एवं ग्रामीण विकास, वन विभाग, एटीआर लोरमी, कृषि विभाग, नगरीय निकाय, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी, स्कूल शिक्षा, लोक निर्माण तथा महिला एवं बाल विकास विभाग मिलकर बड़े पैमाने पर कार्य कर रहे हैं। इन विभागों द्वारा सोख्ता गड्ढे, तालाब गहरीकरण, स्टॉप डेम, रेन वाटर हार्वेस्टिंग, कच्ची नालियां, आजीविका डबरी तथा अन्य जल संरक्षण संरचनाओं का निर्माण किया जाएगा। विशेष रूप से पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग द्वारा सर्वाधिक 37,840 कार्यों का लक्ष्य निर्धारित किया गया है, जो इस अभियान की व्यापकता को दर्शाता है।

प्रशासन की अपील— “मोर गांव, मोर पानी”

कलेक्टर कुन्दन कुमार ने कहा कि “JSJB 2.0 केवल एक योजना नहीं, बल्कि जल संरक्षण के प्रति जनभागीदारी का सशक्त माध्यम है। ‘मोर गांव मोर पानी’ की भावना के साथ प्रत्येक नागरिक को जल संरक्षण में अपनी भूमिका निभानी होगी। इससे आने वाले समय में जल संकट को काफी हद तक कम किया जा सकेगा।” वहीं जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी प्रभाकर पाण्डेय ने कहा कि “सभी विभागों के समन्वय से बड़े पैमाने पर निर्माण कार्य कराए जा रहे हैं। 24 क्लस्टरों में चल रहे जनजागरूकता अभियान इस योजना की सफलता की कुंजी हैं। जनसहभागिता से ही स्थायी जल संरक्षण संभव है।”

जल संरक्षण बनेगा जन आंदोलन

JSJB 2.0 का मुख्य उद्देश्य जल संरक्षण को एक जन आंदोलन का रूप देना है। इसके तहत गांव-गांव में जल संरचनाओं का निर्माण, वर्षा जल संचयन और भू-जल स्तर बढ़ाने के लिए सामूहिक प्रयास किए जा रहे हैं। यदि यह अभियान निर्धारित समय और जनसहभागिता के साथ सफल होता है, तो आने वाले वर्षों में मुंगेली जिला जल संरक्षण के क्षेत्र में एक मॉडल के रूप में स्थापित हो सकता है। “जल जोहार” के इस प्रयास से न केवल वर्तमान बल्कि आने वाली पीढ़ियों के लिए भी जल सुरक्षित करने की दिशा में मजबूत आधार तैयार किया जा रहा है।

राज शेखर यादव
ब्यूरो चीफ पुलिसवाला मुंगेली

Share this:

  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on X (Opens in new window) X
Policewala
  • Website

Related Posts

305298b6 a728 43c1 a07d 00029c745d0e

मैहर जाने वाले श्रद्धालुओं की सेवा में जुटे शिव भक्त

October 13, 2026
c57e7e70 c516 4a89 9bd3 b7a4b0a8b1c2

थाना रामपुरा पुलिस द्वारा अवैध शराब के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही

October 12, 2026
af61dfb5 9ada 4ec6 97dd a70abae04153

नुनखान पंचायत में सात महीने में उखड़ने लगी 10 लाख की सीसी सड़क, गुणवत्ता पर सवाल

October 12, 2026

Comments are closed.

Like Us On Facebook
Loading...
Demo
Top Posts
785a1678 d715 4bdb 96a4 ea202d5721b5

रेलवे रनिंग रूम में ‘अंधेरगर्दी’: घटिया खाना, फर्जी पर्चियां और शिकायत करने पर नौकरी से निकालने की धमकी!

June 19, 20261,287
WhatsApp Image 2026 05 09 at 19.25.58

ग्राम जिमरा की बेटी पूजा झारिया बनी डॉक्टर, एमबीबीएस उत्तीर्ण कर जिले का बढ़ाया गौरव

May 9, 2026911
WhatsApp Image 2026 04 09 at 18.22.36 1

देवलौंद में लोकायुक्त का बड़ा एक्शन: 10 हजार की रिश्वत लेते उपयंत्री रंगे हाथ गिरफ्तार

April 9, 2026793
WhatsApp Image 2026 08 27 at 18.39.41

अतुल दीपक पटेल अन्य साथी ने किसानों के साथ की लाखों की ठगी

August 27, 2026759
Don't Miss
305298b6 a728 43c1 a07d 00029c745d0e Policewala

मैहर जाने वाले श्रद्धालुओं की सेवा में जुटे शिव भक्त

By PolicewalaOctober 13, 20260

एएस होटल में निशुल्क भोजन, फल और ठहरने की व्यवस्था, भजन-कीर्तन के साथ भक्तिमय हो…

Share this:

  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on X (Opens in new window) X
c57e7e70 c516 4a89 9bd3 b7a4b0a8b1c2

थाना रामपुरा पुलिस द्वारा अवैध शराब के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही

October 12, 2026
af61dfb5 9ada 4ec6 97dd a70abae04153

नुनखान पंचायत में सात महीने में उखड़ने लगी 10 लाख की सीसी सड़क, गुणवत्ता पर सवाल

October 12, 2026
1c469397 00f6 4b51 90af 69c412d0b01c

पीवी ऐप की अव्यवस्थाओं पर पटवारियों का आर-पार का ऐलान

October 12, 2026
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • YouTube

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from SmartMag about art & design.

Demo
About Us

Policewala News delivers the fastest and most accurate updates on law enforcement, crime, and ground realities. No distortion, no sensationalism—just clear, truthful reporting. Policewala News: where every story is presented with honesty and integrity.

Facebook X (Twitter) YouTube
Our Picks
305298b6 a728 43c1 a07d 00029c745d0e

मैहर जाने वाले श्रद्धालुओं की सेवा में जुटे शिव भक्त

October 13, 2026
c57e7e70 c516 4a89 9bd3 b7a4b0a8b1c2

थाना रामपुरा पुलिस द्वारा अवैध शराब के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही

October 12, 2026
Visitors
1948873
This Month : 30098
This Year : 520790
Total Users : 1523110
Views Today : 1710
Total views : 6256758
Who's Online : 18
Server Time : 2026-10-13
© 2026 Policewala Patrika. Designed by XorTechs.
  • Home
  • About Us
  • Contact Us

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.