रायपुर (खरोरा): ग्राम खरोरा निवासी किशोर सारथी की संदिग्ध मौत की गुत्थी को पुलिस ने महज चंद घंटों में सुलझा लिया है। पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) श्रीमती श्वेता श्रीवास्तव सिन्हा के निर्देशन, एएसपी संदीप मित्तल के पर्यवेक्षण तथा थाना प्रभारी के.के. कुशवाहा के नेतृत्व में की गई त्वरित कार्रवाई से इस अंधी हत्या का पर्दाफाश हुआ। पुलिस ने मृतक की पत्नी, उसके प्रेमी और दो अन्य साथियों सहित कुल 4 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।
घटना 27 फरवरी की रात की है, जब मृतक की पत्नी ने अपने प्रेमी लिलेश के साथ मिलकर पति को रास्ते से हटाने की साजिश रची। योजना के तहत पत्नी ने किशोर को किसी बहाने से घर से बाहर भेजा, जहाँ पहले से घात लगाए बैठे आरोपियों ने थार वाहन से उसकी मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी। आरोपियों ने इस हत्या को सड़क दुर्घटना का रूप देने की कोशिश की थी, लेकिन के.के. कुशवाहा की टीम ने साक्ष्यों और पूछताछ के आधार पर षड्यंत्र का खुलासा कर दिया।
पुलिस ने वारदात में प्रयुक्त थार गाड़ी को जब्त कर लिया है। एएसपी संदीप मित्तल ने बताया कि अवैध संबंधों के चलते इस वारदात को अंजाम दिया गया था। फिलहाल पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता की धाराओं के तहत मामला दर्ज कर सभी आरोपियों को न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है।
रिपोर्ट :मयंक श्रीवास्तव
ब्यूरो चीफ,पुलिसवाला न्यूज़
Trending
- री राम अमोघ स्तुतियां पुस्तक का भव्य विमोचन, विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह बोले – नियम से पाठ करने पर भवसागर होगा पार
- ‘Soles for Souls’ से बच्चों के चेहरों पर मुस्कान, कलेक्टर ने अपने हाथों से पहनाए जूते
- पुलिस अधिकारियों के निर्देशन में अवैध कट्टा लेकर घूम रहा आरोपी गिरफ्तार
- सड़क बनी दलदल तो ग्रामीणों ने कीचड़ में रोपा धान, अनोखे अंदाज में जताया विरोध
- जन विश्वास शिविर में 115 आवेदनों का मौके पर निराकरण, ग्रामीणों को मिले योजनाओं के हितलाभ
- दातला में जुए के फड़ पर जुन्नारदेव पुलिस की दबिश, चार जुआरी गिरफ्तार
- दमुआ नगर में श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया गया भुजालिया पर्व
- राजस्व पर कुंडली, रसूख पर मेहरबानी: 11 लाख की बकाएदारी के बीच खदान आवंटन की तैयारी से गरमाई सियासत







