डिंडौरी मध्यप्रदेश
रिपोर्ट अखिलेश झारिया
पिपरिया में सीसी रोड निर्माण पर भ्रष्टाचार के आरोप, बिना सूचना बोर्ड और कमजोर निर्माण से भड़के ग्रामीण
मेहंदवानी (डिंडोरी)।
जनपद पंचायत मेहंदवानी अंतर्गत ग्राम पंचायत पिपरिया के पोषक ग्राम सिलठार के वार्ड क्रमांक 10 में निर्माणाधीन सीसी रोड को लेकर गंभीर अनियमितताओं के आरोप सामने आए हैं। ग्रामीणों ने सरपंच, सचिव और ठेकेदार पर सरकारी राशि के दुरुपयोग तथा गुणवत्ता मानकों की अनदेखी का आरोप लगाते हुए निष्पक्ष जांच की मांग की है।
ग्रामीणों के अनुसार निर्माण स्थल पर अनिवार्य सूचना बोर्ड नहीं लगाया गया है। सूचना बोर्ड में कार्य की स्वीकृत राशि, योजना का नाम, निर्माण अवधि एवं अन्य आवश्यक विवरण अंकित होना चाहिए, लेकिन ऐसा नहीं किए जाने से पारदर्शिता पर सवाल खड़े हो रहे हैं। ग्रामीणों का कहना है कि बिना स्पष्ट जानकारी के कार्य कराया जाना संदेह को जन्म देता है।
स्थानीय लोगों ने आरोप लगाया कि सीसी रोड निर्माण में निर्धारित तकनीकी प्रक्रिया का पालन नहीं किया गया। आवश्यक बेस (आधार परत) तैयार किए बिना ही सीधे कंक्रीट डाल दिया गया, जिससे सड़क की मजबूती और टिकाऊपन पर प्रश्नचिह्न लग गया है। साथ ही निर्माण में मानक अनुसार सामग्री का उपयोग न किए जाने की भी शिकायत सामने आई है।
ग्रामीणों का कहना है कि यदि समय रहते जांच नहीं हुई तो न केवल सरकारी धन का दुरुपयोग होगा, बल्कि सड़क कुछ ही समय में क्षतिग्रस्त हो सकती है, जिससे आमजन को परेशानी उठानी पड़ेगी।
ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है कि पूरे मामले की तकनीकी जांच कराई जाए, निर्माण कार्य की गुणवत्ता का परीक्षण कराया जाए तथा दोषी पाए जाने पर संबंधित जिम्मेदारों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जाए।
ग्रामीणों का कहना है कि सरकारी योजनाओं के अंतर्गत होने वाले विकास कार्यों में पारदर्शिता और गुणवत्ता सुनिश्चित करना अत्यंत आवश्यक है, ताकि गांव को वास्तविक और स्थायी विकास का लाभ मिल सके।
![[13:12, 11/10/2026] +91 88176 18595: पंजीयन के अंतिम दिन गांवों में पहुंचे जनप्रतिनिधि, धान पंजीयन की समस्याएं कराईं दूर, WhatsApp Image 2026 10 11 at 13.13.17 1](https://policewala.org.in/wp-content/uploads/2026/10/WhatsApp-Image-2026-10-11-at-13.13.17-1-240x300.jpeg)




![[13:12, 11/10/2026] +91 88176 18595: पंजीयन के अंतिम दिन गांवों में पहुंचे जनप्रतिनिधि, धान पंजीयन की समस्याएं कराईं दूर, WhatsApp Image 2026 10 11 at 13.13.17 1](https://policewala.org.in/wp-content/uploads/2026/10/WhatsApp-Image-2026-10-11-at-13.13.17-1-450x562.jpeg)

