कांकेर। जिला पुलिस द्वारा महिलाओं, छात्राओं और आम नागरिकों की सुरक्षा को पुख्ता करने के लिए एक सराहनीय कदम उठाया गया है। पुलिस अधीक्षक श्री निखिल राखेचा के निर्देश और एएसपी श्री योगेश साहू के मार्गदर्शन में जिले के 15 महत्वपूर्ण सार्वजनिक स्थानों, स्कूलों और कॉलेजों में ‘शिकायत पेटी’ (SHe Box) स्थापित की गई हैं। उप पुलिस अधीक्षक सुश्री प्रतिभा लहरे (IUCAW) और सुश्री विंकेश्वरी पिन्दे (मुख्यालय) के पर्यवेक्षण में शुरू की गई इस पहल का मुख्य उद्देश्य नागरिकों को बिना अपनी पहचान उजागर किए गोपनीय रूप से शिकायत दर्ज कराने या अपराधियों की सूचना देने की सुविधा प्रदान करना है।
इन पेटियों को कन्या आश्रम सिंगरभाट, जिला अस्पताल, बस स्टैंड और भानु प्रताप देव पीजी कॉलेज जैसे प्रमुख स्थानों पर लगाया गया है, जहाँ से प्राप्त शिकायतों का वरिष्ठ अधिकारियों की देखरेख में एक सप्ताह के भीतर निराकरण किया जा रहा है। पुलिस प्रशासन ने अपील की है कि नागरिक किसी भी समस्या या आपराधिक गतिविधि की जानकारी इन पेटियों या पुलिस हेल्पलाइन नंबरों के माध्यम से साझा करें। वर्तमान में शिकायत पेटी और व्हाट्सएप हेल्पलाइन के जरिए मिल रही सूचनाओं पर त्वरित कार्रवाई की जा रही है, जिससे जिले में सुरक्षा का वातावरण और मजबूत हुआ है।
रिपोर्ट: कैलाश साहू
Trending
- [13:12, 11/10/2026] +91 88176 18595: पंजीयन के अंतिम दिन गांवों में पहुंचे जनप्रतिनिधि, धान पंजीयन की समस्याएं कराईं दूर,
- गोटेगांव: कांग्रेस पार्टी ने निकाली विरोध रैली, मांगा चुनाव आयुक्त का इस्तीफा
- वन विभाग एवं पुलिस के संयुक्त तत्वावधान में आमाखेरवा छठ घाट पर चला स्वच्छता अभियान, जवानों ने किया श्रमदान
- डगनिया के धुरंधर बने RISE प्रीमियर लीग के पहले चैंपियन, बिल्हा ब्लॉक में गूंजा लैंगिक समानता का संदेश*
- हेडलाइन: बेलतरा विधायक सुशांत शुक्ला की धार्मिक ध्वजा यात्रा कल से शुरू, 7 दिनों तक चलेगी, राजनीति से दूर पूर्णतः धार्मिक रहेगी यात्रा*
- भगवान श्रीराम ने शिव धनुष तोड़कर दूर किया राजा जनक का शोक
- सेवा मेरा योगदान अभियान के तहत जरूरतमंद विद्यार्थियों को सामग्री वितरित
- दस दिनों तक रहेगी दुर्गा उत्सव की धूम, स्लीमनाबाद क्षेत्र में उत्साह का माहौल
![[13:12, 11/10/2026] +91 88176 18595: पंजीयन के अंतिम दिन गांवों में पहुंचे जनप्रतिनिधि, धान पंजीयन की समस्याएं कराईं दूर, WhatsApp Image 2026 10 11 at 13.13.17 1](https://policewala.org.in/wp-content/uploads/2026/10/WhatsApp-Image-2026-10-11-at-13.13.17-1-240x300.jpeg)






