Close Menu
  • Home
  • देश
    • क्षेत्रीय खबर
  • राजनीति
  • मनोरंजन
    • सोशल मीडिया
  • व्यापार
  • रोजगार
  • स्वास्थ्य
  • आमने – सामने
  • अपराध
  • Patrika
    • Policewala Trademark
Like Us On Facebook
Loading...
What's Hot

छिंदवाड़ा: MRP से अधिक कीमत पर कोल्ड ड्रिंक बेचने पर 3 दुकानों पर प्रकरण दर्ज, 15 को नोटिस जारी

February 20, 2026

प्यास से जूझ रहे पिपरिया शुक्ल के ग्रामीण, 2 साल से अधूरी पड़ी पानी की टंकी ढीमरखेड़ा तहसील के ग्राम पंचायत पिपरिया शुक्ल में निर्माण कार्य में अनियमितताओं के आरोप, जांच की मांग तेज

February 20, 2026

रायपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई: अपहरण कर बंधक बनाए गए दो युवक सकुशल मुक्त, 6 शातिर आरोपी गिरफ्तार

February 20, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
Trending
  • छिंदवाड़ा: MRP से अधिक कीमत पर कोल्ड ड्रिंक बेचने पर 3 दुकानों पर प्रकरण दर्ज, 15 को नोटिस जारी
  • प्यास से जूझ रहे पिपरिया शुक्ल के ग्रामीण, 2 साल से अधूरी पड़ी पानी की टंकी ढीमरखेड़ा तहसील के ग्राम पंचायत पिपरिया शुक्ल में निर्माण कार्य में अनियमितताओं के आरोप, जांच की मांग तेज
  • रायपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई: अपहरण कर बंधक बनाए गए दो युवक सकुशल मुक्त, 6 शातिर आरोपी गिरफ्तार
  • छिंदवाड़ा: होली, ईद एवं अन्य पर्व की जिला प्रशासन की शांति समिति की बैठक संपन्न
  • बदहाली की मार झेल रहा दबोह अस्पताल डॉक्टरों की कमी से मरीजों की जान आफत में
  • फिजीकल पुलिस की बड़ी कार्रवाई — चार साल से फरार आरोपी गिरफ्तार, जेल भेजा गया
  • यातायात पुलिस ने , चारों जोन में दौरा कर नो-पार्किंग के विरुद्ध सख्त चालान की कार्यवाही कर रास्ता सरल किया
  • रायपुर में पुलिस कमिश्नरी का नया दौर: DCP उमेश गुप्ता ने ‘पुलिसवाला न्यूज़’ से साझा किए विशेष अधिकार
Facebook X (Twitter) Instagram
PolicewalaPolicewala
header
  • Home
  • देश
    • क्षेत्रीय खबर
  • राजनीति
  • मनोरंजन
    • सोशल मीडिया
  • व्यापार
  • रोजगार
  • स्वास्थ्य
  • आमने – सामने
  • अपराध
  • Patrika
    • Policewala Trademark
header
  • Home
  • देश
  • राजनीति
  • मनोरंजन
  • व्यापार
  • रोजगार
  • स्वास्थ्य
  • आमने – सामने
  • अपराध
  • Patrika
Home»Policewala»प्यास से जूझ रहे पिपरिया शुक्ल के ग्रामीण, 2 साल से अधूरी पड़ी पानी की टंकी ढीमरखेड़ा तहसील के ग्राम पंचायत पिपरिया शुक्ल में निर्माण कार्य में अनियमितताओं के आरोप, जांच की मांग तेज
Policewala

प्यास से जूझ रहे पिपरिया शुक्ल के ग्रामीण, 2 साल से अधूरी पड़ी पानी की टंकी ढीमरखेड़ा तहसील के ग्राम पंचायत पिपरिया शुक्ल में निर्माण कार्य में अनियमितताओं के आरोप, जांच की मांग तेज

policewalaBy policewalaFebruary 20, 2026No Comments1 Views

कटनी
कटनी जिले की ढीमरखेड़ा तहसील अंतर्गत ग्राम पंचायत पिपरिया शुक्ल में पेयजल संकट गहराता जा रहा है । गांव में निर्माणाधीन पानी की टंकी पिछले दो वर्षों से अधूरी पड़ी है, जिससे ग्रामीणों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। आरोप है कि टंकी निर्माण कार्य में गंभीर अनियमितताएं और भ्रष्टाचार हुआ है, जिसके कारण आज तक यह योजना पूर्ण नहीं हो पाई। गर्मी का मौसम नजदीक आते ही ग्रामीणों की चिंता और बढ़ गई है।
योजना बनी, लेकिन धरातल पर अधूरी
जानकारी के अनुसार, ग्राम पंचायत पिपरिया शुक्ल में जलापूर्ति व्यवस्था सुदृढ़ करने के उद्देश्य से पानी की ऊंची टंकी के निर्माण को स्वीकृति मिली थी । इस परियोजना का उद्देश्य था कि गांव के प्रत्येक घर तक नियमित और स्वच्छ पेयजल उपलब्ध कराया जा सके।ग्रामीणों का कहना है कि प्रारंभिक दौर में निर्माण कार्य तेजी से शुरू हुआ, लेकिन कुछ ही महीनों बाद काम की रफ्तार धीमी पड़ गई और अंततः पूरी तरह ठप हो गई। आज स्थिति यह है कि टंकी का ढांचा अधूरा खड़ा है। न तो पाइपलाइन का काम पूरा हुआ है और न ही मोटर एवं विद्युत कनेक्शन की समुचित व्यवस्था की गई है।ग्रामीणों का आरोप है कि कार्य पूर्ण दिखाने के लिए कागजी खानापूर्ति कर ली गई, जबकि वास्तविकता में जमीन पर कार्य अधूरा पड़ा है।
पानी के लिए दर–दर भटकते ग्रामीण
गांव की महिलाओं और बुजुर्गों को प्रतिदिन दूरस्थ हैंडपंपों और कुओं से पानी लाना पड़ रहा है।कई हैंडपंप खराब पड़े हैं और जो चल रहे हैं, वहां लंबी कतारें लगती हैं। सुबह से शाम तक पानी भरने में ही ग्रामीणों का समय निकल जाता है। दो साल से बस ढांचा खड़ा है, लेकिन पानी की एक बूंद भी उससे नहीं मिली। ग्रामीणों का आरोप है कि निर्माण कार्य में घटिया सामग्री का उपयोग किया गया। सीमेंट और सरिया की गुणवत्ता पर सवाल उठाए जा रहे हैं। कुछ ग्रामीणों का कहना है कि टंकी के बेस में दरारें दिखाई दे रही हैं, जिससे इसकी मजबूती पर भी प्रश्नचिह्न लग गया है। सूत्रों के अनुसार, निर्माण कार्य के लिए स्वीकृत राशि का बड़ा हिस्सा आहरित कर लिया गया, लेकिन कार्य पूर्ण नहीं किया गया।ग्रामसभा में भी इस मुद्दे को उठाया गया, किंतु अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई है। ग्रामीणों ने मांग की है कि निर्माण कार्य की तकनीकी जांच कराई जाए और दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की जाए।
पुलिस वाला न्यूज़ कटनी से पारस गुप्ता की रिपोर्ट

policewala
  • Website

Related Posts

छिंदवाड़ा: MRP से अधिक कीमत पर कोल्ड ड्रिंक बेचने पर 3 दुकानों पर प्रकरण दर्ज, 15 को नोटिस जारी

February 20, 2026

छिंदवाड़ा: होली, ईद एवं अन्य पर्व की जिला प्रशासन की शांति समिति की बैठक संपन्न

February 20, 2026

बदहाली की मार झेल रहा दबोह अस्पताल डॉक्टरों की कमी से मरीजों की जान आफत में

February 20, 2026

Comments are closed.

Like Us On Facebook
Loading...
Demo
Top Posts

रीठी के टहकारी में भीषण सड़क हादसा: दो बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत, दो की मौत, दो गंभीर घायल

February 3, 2026509

बालाघाट बीजेपी अध्यक्ष रामकिशोर कावरे पर ही कार्रवाई क्यों

February 13, 2026384

डिंडौरी मे रिश्वत मांगने वाले रोजगार सहायक को 5 वर्ष सश्रम कारावास

December 10, 2025363

ई-उपार्जन केंद्र में भूमि फर्जीवाड़ा अन्य की कृषि भूमि को अपनी बताकर धान विक्रय और किसान क्रेडिट कार्ड निर्माण का गंभीर मामला

December 30, 2025310
Don't Miss
Policewala

छिंदवाड़ा: MRP से अधिक कीमत पर कोल्ड ड्रिंक बेचने पर 3 दुकानों पर प्रकरण दर्ज, 15 को नोटिस जारी

By policewalaFebruary 20, 20266

कलेक्टर श्री हरेंद्र नारायन के निर्देशानुसार नाप तौल विभाग की टीम द्वारा आज शहर की…

प्यास से जूझ रहे पिपरिया शुक्ल के ग्रामीण, 2 साल से अधूरी पड़ी पानी की टंकी ढीमरखेड़ा तहसील के ग्राम पंचायत पिपरिया शुक्ल में निर्माण कार्य में अनियमितताओं के आरोप, जांच की मांग तेज

February 20, 2026

रायपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई: अपहरण कर बंधक बनाए गए दो युवक सकुशल मुक्त, 6 शातिर आरोपी गिरफ्तार

February 20, 2026

छिंदवाड़ा: होली, ईद एवं अन्य पर्व की जिला प्रशासन की शांति समिति की बैठक संपन्न

February 20, 2026
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • YouTube

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from SmartMag about art & design.

Demo
About Us

Policewala News delivers the fastest and most accurate updates on law enforcement, crime, and ground realities. No distortion, no sensationalism—just clear, truthful reporting. Policewala News: where every story is presented with honesty and integrity.

Facebook X (Twitter) YouTube
Our Picks

छिंदवाड़ा: MRP से अधिक कीमत पर कोल्ड ड्रिंक बेचने पर 3 दुकानों पर प्रकरण दर्ज, 15 को नोटिस जारी

February 20, 2026

प्यास से जूझ रहे पिपरिया शुक्ल के ग्रामीण, 2 साल से अधूरी पड़ी पानी की टंकी ढीमरखेड़ा तहसील के ग्राम पंचायत पिपरिया शुक्ल में निर्माण कार्य में अनियमितताओं के आरोप, जांच की मांग तेज

February 20, 2026
Visitors
1482273
This Month : 19195
This Year : 54190
Total Users : 1056510
Views Today : 3540
Total views : 5130696
Who's Online : 10
Server Time : 2026-02-20
© 2026 Policewala Patrika. Designed by XorTechs.
  • Home
  • About Us
  • Contact Us

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.