बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के बिलासपुर से एक रूह कंपा देने वाली सनसनीखेज वारदात सामने आई है, जहां नशे और पैसों के विवाद ने रिश्तों की सारी मर्यादाएं तोड़ दीं। मन्नाडोल इलाके में एक बेटे ने अपने ही पिता की इतनी बेरहमी से हत्या कर दी कि पुलिस भी नजारा देखकर सन्न रह गई। पूरा मामला सिरगिट्टी थाना क्षेत्र का है।
सूचना मिलते ही सिरगिट्टी पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी युवक को हिरासत में लिया। पूछताछ के बाद जब पुलिस आरोपी के घर पहुंची, तो अंदर का दृश्य बेहद भयावह था। घर के भीतर 70 वर्षीय मनराखन ध्रुव की क्षत-विक्षत लाश पड़ी थी, जिनका सिर बुरी तरह कुचला हुआ था और शरीर पर फावड़े के गहरे निशान थे।
प्रारंभिक जांच में मृतक की पहचान मनराखन ध्रुव (70 वर्ष) के रूप में हुई है, जबकि हत्या का आरोप उनके बेटे नीतू ध्रुव (40 वर्ष) पर लगा है। पुलिस के अनुसार आरोपी नशे का आदी है और अक्सर अपने पिता से नशे के लिए पैसे की मांग करता था।
आशंका जताई जा रही है कि जब पिता ने पैसे देने से इनकार किया, तो गुस्से में आकर बेटे ने फावड़े से ताबड़तोड़ हमला कर दिया। हमले में पिता के शरीर के कई हिस्से बुरी तरह क्षत-विक्षत हो गए और उनकी मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई।
सिरगिट्टी थाना प्रभारी किशोर केंवट के मुताबिक, आरोपी पूछताछ के दौरान असामान्य और मानसिक रूप से अस्थिर जैसी हरकतें कर रहा था। फिलहाल पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और पूरे मामले की विस्तृत जांच जारी है। यह वारदात एक बार फिर नशे की लत और घरेलू विवाद के खतरनाक अंजाम की भयावह तस्वीर पेश करती है।
ब्यूरो चीफ शंकर अघिजा
क्राइम रिपोर्टर राजा जनक्यानी


![[13:12, 11/10/2026] +91 88176 18595: पंजीयन के अंतिम दिन गांवों में पहुंचे जनप्रतिनिधि, धान पंजीयन की समस्याएं कराईं दूर, WhatsApp Image 2026 10 11 at 13.13.17 1](https://policewala.org.in/wp-content/uploads/2026/10/WhatsApp-Image-2026-10-11-at-13.13.17-1-240x300.jpeg)


![[13:12, 11/10/2026] +91 88176 18595: पंजीयन के अंतिम दिन गांवों में पहुंचे जनप्रतिनिधि, धान पंजीयन की समस्याएं कराईं दूर, WhatsApp Image 2026 10 11 at 13.13.17 1](https://policewala.org.in/wp-content/uploads/2026/10/WhatsApp-Image-2026-10-11-at-13.13.17-1-450x562.jpeg)

