रायपुर पुलिस ने 50 किलो गांजे के साथ दो तस्करों को किया गिरफ्तार, 32 लाख से अधिक का सामान जप्त
रायपुर पुलिस की एंटी क्राइम एंड साइबर यूनिट और थाना सिविल लाइन की संयुक्त टीम ने नशों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए केनाल रोड इलाके से दो गांजा तस्करों को धर दबोचा है। मुखबिर की सटीक सूचना पर घेराबंदी कर पुलिस ने हृषिकेश उर्फ ऋषि सरोज और हिमांशु दामले को एक टोयोटा कार के साथ पकड़ा, जिसकी तलाशी लेने पर 50.94 किलोग्राम गांजा बरामद हुआ। पुलिस ने गांजे के साथ ही आरोपियों के पास से 2 लाख रुपये नगद और 2 मोबाइल फोन भी जप्त किए हैं, जिनकी कुल कीमत लगभग 32,67,000/- रुपये आंकी गई है।
पकड़े गए आरोपियों के खिलाफ थाना सिविल लाइन में नारकोटिक्स एक्ट की विभिन्न धाराओं के तहत अपराध पंजीबद्ध किया गया है। पुलिस अब आरोपियों से कड़ी पूछताछ कर इस अवैध कारोबार के फॉरवर्ड और बैकवर्ड लिंकेजेस का पता लगा रही है ताकि इस पूरे गिरोह का पर्दाफाश किया जा सके। उल्लेखनीय है कि वर्ष 2026 में अब तक रायपुर पुलिस ने गांजे के कुल 12 मामलों में 27 आरोपियों को गिरफ्तार कर लगभग 75 लाख रुपये से अधिक का मशरूका जप्त करने में सफलता हासिल की है।
रिपोर्ट: मयंक श्रीवास्तव
ब्यूरो चीफ,पुलिसवाला न्यूज़
Trending
- धमतरी में पुलिस अधीक्षक भावना पांडेय ने संभाली कमान: यातायात व्यवस्था का लिया जायजा, कोतवाली थाने का किया औचक निरीक्षण
- लोक शिक्षण संस्थान संचालक के आदेश को ठेंगा दिखाते संकुल प्राचार्य
- चैन स्नैचिंग गैंग का पर्दाफाश, आरोपी मल्हारगंज पुलिस की गिरफ्त
- ₹5 के बहाने ₹1 लाख की ठगी! जबलपुर के मार्बल सिटी हॉस्पिटल पर गंभीर सवाल, मरीजों से सतर्क रहने की अपील
- भर्ती में आरक्षण विसंगति, पेपर लीक और छात्रवृत्ति को लेकर भड़का आक्रोश; गोंडवाना स्टूडेंट्स यूनियन ने कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन
- करोड़ों की लागत के छात्रावास निर्माण पर उठे सवाल, चरगांव में गुणवत्ता और पारदर्शिता पर ग्रामीणों ने जताई आप
- कांग्रेस के दावों के विपरीत NMC की आधिकारिक मुहर, मनेंद्रगढ़ मेडिकल कॉलेज को मिली 50 MBBS सीटों की अंतिम अनुमति
- उज्जैन पुलिस का विशेष कॉम्बिंग गश्त अभियान ।







