धमतरी। पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में अवैध शराब के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत कुरुद पुलिस ने बड़ी कार्यवाही की है। पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर भरदा रोड स्थित भारत माला रोड पुल के नीचे घेराबंदी कर ग्राम नारी निवासी प्रकाश सोनकर को अवैध रूप से शराब बेचते रंगे हाथों पकड़ा। आरोपी के कब्जे से 29 पौवा देशी मसाला शराब और बिक्री की नगद राशि समेत कुल 3,200 रुपये का सामान जप्त किया गया है। थाना कुरुद में आबकारी एक्ट की धारा 34(2) के तहत मामला दर्ज कर आरोपी को न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है। धमतरी पुलिस ने भविष्य में भी इस प्रकार की सख्त कार्यवाही जारी रखने की चेतावनी दी है।
रिपोर्ट ,मयंक श्रीवास्तव
ब्यूरो चीफ, पुलिसवाला न्यूज़

