सरवाड़/अजमेर
आज केकड़ी में विधानसभा केकड़ी चारण समाज की प्रथम एवं मुख्य बैठक का आयोजन हुआ, बैठक मे केकड़ी विधानसभा के सभी गांवों से समाज के बुजुर्ग, युवा सम्मिलित हुए, बैठक में समाज की केकड़ी क्षेत्र की आवश्यकताओं पर चर्चा हुई और एक संगठित कमेटी बनाने की योजना बनाकर श्री करणी चारण संस्थान केकड़ी का गठन किया गया,जिस पर सभी ने सहमति जताई.
बैठक में सर्व सहमति से चारण समाज केकड़ी विधानसभा क्षेत्र अध्यक्ष- धनराज सिंह जी चारण खेड़ीशंकर
कोषाध्यक्ष- भीम सिंह mahiyariya राजपुर
सचिव- महेंद्र सिंह आसिया सदारा को मनोनीत किया गया।
रिपोट: शिवशंकर वैष्णव

