Close Menu
  • Home
  • देश
    • क्षेत्रीय खबर
  • राजनीति
  • मनोरंजन
    • सोशल मीडिया
  • व्यापार
  • रोजगार
  • स्वास्थ्य
  • आमने – सामने
  • अपराध
  • Patrika
    • Policewala Trademark
Like Us On Facebook
Loading...
What's Hot
WhatsApp Image 2026 04 13 at 20.21.16

सड़क सुरक्षा पर प्रशासन सख्त: “हेलमेट नहीं तो पेट्रोल नहीं”, गोवंश हटाने से लेकर ब्लैक स्पॉट सुधार तक बड़े फैसले

April 13, 2026
WhatsApp Image 2026 04 13 at 19.58.17

स्वागत गेट पर भड़के विधायक धुर्वे: “32 लाख की फिजूलखर्ची, नगर की मूल समस्याएं बदहाल”

April 13, 2026
WhatsApp Image 2026 04 13 at 19.47.58

अशांति फैलाने वाले 04 बदमाशो के विरूद्ध धारा 170 बीएनएसएस के तहत् कार्यवाही

April 13, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
Trending
  • सड़क सुरक्षा पर प्रशासन सख्त: “हेलमेट नहीं तो पेट्रोल नहीं”, गोवंश हटाने से लेकर ब्लैक स्पॉट सुधार तक बड़े फैसले
  • स्वागत गेट पर भड़के विधायक धुर्वे: “32 लाख की फिजूलखर्ची, नगर की मूल समस्याएं बदहाल”
  • अशांति फैलाने वाले 04 बदमाशो के विरूद्ध धारा 170 बीएनएसएस के तहत् कार्यवाही
  • ढाबा में शराब सेवन करने वाले 07 लोगों पर 36(च) आबकारी एक्ट के तहत की गयी कार्यवाही।
  • क्लब चौक के पास मोबाइल मे सट्टा खिलाते आरोपी को बसंतपुर पुलिस ने किया गिरफ्तार थाना बसंतपुर, राजनांदगांव पुलिस की कार्यवाही।
  • दिव्यांग बालक को बसंतपुर (राजनांदगाव) पुलिस ने सकुशल उसके परिजनों को सौपा
  • शहपुरा मे ग्राम रोजगार साहयको ने 13 से 18 अप्रैल तक सामूहिक अवकाश का किया ऐलान
  • जिला अस्पताल की सराहनीय उपलब्धि, निरंतर बेहतर हो रही सुविधाएं
Facebook X (Twitter) Instagram
PolicewalaPolicewala
header
  • Home
  • देश
    • क्षेत्रीय खबर
  • राजनीति
  • मनोरंजन
    • सोशल मीडिया
  • व्यापार
  • रोजगार
  • स्वास्थ्य
  • आमने – सामने
  • अपराध
  • Patrika
    • Policewala Trademark
header
  • Home
  • देश
  • राजनीति
  • मनोरंजन
  • व्यापार
  • रोजगार
  • स्वास्थ्य
  • आमने – सामने
  • अपराध
  • Patrika
Home - Policewala - जल संसाधन विभाग में नियमों की अनदेखी के गंभीर आरोप
Policewala

जल संसाधन विभाग में नियमों की अनदेखी के गंभीर आरोप

policewalaBy policewalaJanuary 18, 2026No Comments60 Views
f6ffba8b 4bb9 4905 a02e 1091582f3dcc

‌बिना विज्ञापन नियुक्ति, वरिष्ठ कार्यालय के आदेशों की अवहेलना और शासकीय राशि के कथित दुरुपयोग का मामला
कटनी
कटनी | जल संसाधन विभाग में एक बार फिर नियमों की अनदेखी और प्रशासनिक मनमानी को लेकर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। विभाग के जिला अधिकारी (एजुकेटिव इंजीनियर) विकार अहमद सिद्दीकी पर आरोप है कि उन्होंने शासन द्वारा निर्धारित नियमों एवं प्रक्रियाओं की अनदेखी करते हुए ,बिना किसी विज्ञापन अथवा पारदर्शी चयन प्रक्रिया के एक व्यक्ति विशेष को लाभ पहुंचाने के उद्देश्य से नियुक्ति की और इसके माध्यम से शासकीय राशि का दुरुपयोग किया जा रहा है।प्राप्त जानकारी के अनुसार, पत्र क्रमांक 36 दिनांक 11.06.2024 के माध्यम से श्री सिद्दीकी द्वारा अनुपम कुमार गौतम को अतिरिक्त कंप्यूटर ऑपरेटर के रूप में निजी तौर पर रखा गया। आरोप है कि यह नियुक्ति न तो किसी सार्वजनिक विज्ञापन के माध्यम से की गई और न ही इसके लिए शासन अथवा वरिष्ठ कार्यालय से आवश्यक अनुमति प्राप्त की गई।
नियमों को ताक पर रखकर की गई नियुक्ति का आरोप
सूत्रों का कहना है कि शासकीय विभागों में किसी भी प्रकार की नियुक्ति के लिए स्पष्ट नियम और दिशा-निर्देश निर्धारित हैं। इन नियमों के अनुसार, संविदा, आउटसोर्स या अस्थायी नियुक्ति के लिए भी विज्ञापन जारी करना, योग्य अभ्यर्थियों से आवेदन आमंत्रित करना और चयन समिति के माध्यम से पारदर्शी प्रक्रिया अपनाना अनिवार्य होता है। लेकिन इस मामले में आरोप है कि इन सभी प्रक्रियाओं को दरकिनार कर एक व्यक्ति को सीधे नियुक्त कर लिया गया, जिससे अन्य योग्य अभ्यर्थियों के अधिकारों का हनन हुआ है।
वरिष्ठ कार्यालय के आदेशों की अवहेलना का भी आरोप
मामले में यह भी आरोप लगाए जा रहे हैं कि वरिष्ठ कार्यालय द्वारा पहले ही इस प्रकार की नियुक्तियों को लेकर स्पष्ट निर्देश जारी किए गए थे कि बिना अनुमति और बिना विज्ञापन किसी भी व्यक्ति को कार्य पर नहीं रखा जाए। इसके बावजूद जिला अधिकारी द्वारा कथित रूप से आदेशों की अनदेखी करते हुए मनमाने तरीके से निर्णय लिया गया। जानकारों का कहना है कि यदि वरिष्ठ कार्यालय के आदेशों के विरुद्ध कोई कार्य किया गया है, तो यह न केवल प्रशासनिक अनुशासनहीनता की श्रेणी में आता है, बल्कि यह सेवा नियमों का उल्लंघन भी माना जाता है।
11 जून 2024 से अब तक शासकीय राशि के दुरुपयोग का आरोप
सूत्रों के अनुसार, 11.06.2024 से लेकर वर्तमान तिथि तक अनुपम कुमार गौतम को दी गई मानदेय अथवा भुगतान की राशि शासकीय खजाने से की जा रही है। आरोप है कि चूंकि यह नियुक्ति नियम संगत नहीं है, इसलिए इस अवधि में किया गया समस्त भुगतान शासकीय राशि का दुरुपयोग माना जाना चाहिए।इसी आधार पर यह मांग उठाई जा रही है कि इस अवधि में जितनी भी राशि का भुगतान किया गया है, उसकी वसूली एजुकेटिव इंजीनियर विकार अहमद सिद्दीकी के वेतन से की जाए, ताकि शासन को हुए संभावित आर्थिक नुकसान की भरपाई हो सके।
व्यक्ति विशेष को लाभ पहुंचाने का आरोप
शिकायत में यह भी कहा गया है कि पूरी प्रक्रिया से यह संदेह गहराता है कि नियुक्ति किसी प्रशासनिक आवश्यकता के बजाय व्यक्ति विशेष को लाभ पहुंचाने के उद्देश्य से की गई। यदि यह आरोप सही पाए जाते हैं, तो यह मामला केवल नियम उल्लंघन तक सीमित नहीं रहेगा, बल्कि इसमें पद के दुरुपयोग और शासकीय संसाधनों के गलत उपयोग जैसे गंभीर पहलू भी जुड़ जाएंगे।
जांच की मांग, जवाबदेही तय करने की अपील
मामले को लेकर संबंधित विभाग, कलेक्टर कार्यालय और राज्य स्तर के जल संसाधन विभाग को शिकायत भेजे जाने की जानकारी भी सामने आ रही है। शिकायतकर्ताओं ने मांग की है कि पूरे प्रकरण की निष्पक्ष एवं उच्चस्तरीय जांच कराई जाए, ताकि यह स्पष्ट हो सके कि नियुक्ति किन परिस्थितियों में की गई और इसमें नियमों का कितना उल्लंघन हुआ। साथ ही यह भी मांग की जा रही है कि यदि जांच में आरोप सही पाए जाते हैं, तो संबंधित अधिकारी के खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाए और भविष्य में इस तरह की मनमानी पर रोक लगाने के लिए सख्त कदम उठाए जाएं।
🖋️ पुलिसवाला न्यूज़ कटनी से पारस गुप्ता की रिपोर्ट

Share this:

  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on X (Opens in new window) X
policewala
  • Website

Related Posts

WhatsApp Image 2026 04 13 at 20.21.16

सड़क सुरक्षा पर प्रशासन सख्त: “हेलमेट नहीं तो पेट्रोल नहीं”, गोवंश हटाने से लेकर ब्लैक स्पॉट सुधार तक बड़े फैसले

April 13, 2026
WhatsApp Image 2026 04 13 at 19.47.58

अशांति फैलाने वाले 04 बदमाशो के विरूद्ध धारा 170 बीएनएसएस के तहत् कार्यवाही

April 13, 2026
WhatsApp Image 2026 04 13 at 19.46.55

ढाबा में शराब सेवन करने वाले 07 लोगों पर 36(च) आबकारी एक्ट के तहत की गयी कार्यवाही।

April 13, 2026

Comments are closed.

Like Us On Facebook
Loading...
Demo
Top Posts
WhatsApp Image 2026 04 09 at 18.22.36 1

देवलौंद में लोकायुक्त का बड़ा एक्शन: 10 हजार की रिश्वत लेते उपयंत्री रंगे हाथ गिरफ्तार

April 9, 2026674
ca0c6bec 738d 4641 80a1 379d7fdee152

रीठी के टहकारी में भीषण सड़क हादसा: दो बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत, दो की मौत, दो गंभीर घायल

February 3, 2026529
WhatsApp Image 2026 03 17 at 20.51.11

आबकारी विभाग की छापामार कार्रवाई, अवैध शराब के साथ चार आरोपी गिरफ्तार

March 17, 2026523
d1799893 a25a 431c 82b8 324a55b9c762

डिजिटल टॉर्चर ने ली मासूम की जान: जयसिंहनगर पुलिस ने ‘सुसाइड किलर’ को दबोचा

March 25, 2026498
Don't Miss
WhatsApp Image 2026 04 13 at 20.21.16 Policewala

सड़क सुरक्षा पर प्रशासन सख्त: “हेलमेट नहीं तो पेट्रोल नहीं”, गोवंश हटाने से लेकर ब्लैक स्पॉट सुधार तक बड़े फैसले

By PolicewalaApril 13, 20264

डिंडौरी मध्यप्रदेश डिंडोरी। जिले में बढ़ती सड़क दुर्घटनाओं पर नियंत्रण के लिए प्रशासन ने सख्त…

Share this:

  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on X (Opens in new window) X
WhatsApp Image 2026 04 13 at 19.58.17

स्वागत गेट पर भड़के विधायक धुर्वे: “32 लाख की फिजूलखर्ची, नगर की मूल समस्याएं बदहाल”

April 13, 2026
WhatsApp Image 2026 04 13 at 19.47.58

अशांति फैलाने वाले 04 बदमाशो के विरूद्ध धारा 170 बीएनएसएस के तहत् कार्यवाही

April 13, 2026
WhatsApp Image 2026 04 13 at 19.46.55

ढाबा में शराब सेवन करने वाले 07 लोगों पर 36(च) आबकारी एक्ट के तहत की गयी कार्यवाही।

April 13, 2026
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • YouTube

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from SmartMag about art & design.

Demo
About Us

Policewala News delivers the fastest and most accurate updates on law enforcement, crime, and ground realities. No distortion, no sensationalism—just clear, truthful reporting. Policewala News: where every story is presented with honesty and integrity.

Facebook X (Twitter) YouTube
Our Picks
WhatsApp Image 2026 04 13 at 20.21.16

सड़क सुरक्षा पर प्रशासन सख्त: “हेलमेट नहीं तो पेट्रोल नहीं”, गोवंश हटाने से लेकर ब्लैक स्पॉट सुधार तक बड़े फैसले

April 13, 2026
WhatsApp Image 2026 04 13 at 19.58.17

स्वागत गेट पर भड़के विधायक धुर्वे: “32 लाख की फिजूलखर्ची, नगर की मूल समस्याएं बदहाल”

April 13, 2026
Visitors
1570020
This Month : 26836
This Year : 141937
Total Users : 1144257
Views Today : 5929
Total views : 5432231
Who's Online : 10
Server Time : 2026-04-13
© 2026 Policewala Patrika. Designed by XorTechs.
  • Home
  • About Us
  • Contact Us

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.