स्लग-मोहनिया नीमखेड़ा पंचायत चल रही ठेके पर कमीशन का बोलबाला
कटनी
कटनी जिले की बहोरीबंद जनपद पंचायत के अंतर्गत आने वाली मोहनिया नीमखेड़ा पंचायत कमीशन पर चल रही है जहां ठेकेदार के द्वारा पंचायत के विकास कार्यों को किया जा रहा है ,दुर्भाग्य इस बात का है ,कि पंचायत क्षेत्र के अंतर्गत चलने वाले कार्यों में मजदूरी करने वाले मजदूर बाहर से बुलाए जाते हैं पंचायत क्षेत्र के मजदूर कार्य पर नहीं लगाए जाते ग्राम पंचायत मोहनिया नीमखेड़ा में सीसी रोड का निर्माण किया जा रहा है जिसमें घटिया सामग्री का उपयोग किया जा रहा है यहां तक की बगैर बेस डाले सीधा सीसी रोड का निर्माण किया जा रहा है
होने वाले सीसी रोड निर्माण कार्य में किसी तकनीकी अधिकारी की उपस्थिति नहीं देखी गई कमजोर सड़क के निर्माण की जानकारी पंचायत से संबंधित सहायक यंत्री अरविंद पटेल एवं उप यंत्री आरके पटेल को देने के बाद भी किसी प्रकार का हस्तक्षेप न करना निर्माण कार्य में हो रहे भ्रष्टाचार पर मिली भगत का संदेह पैदा करता है सचिव सरपंच की दबंगई के चलते घटिया सामग्री का उपयोग कर इस सड़क को भी भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ाया जा रहा है ।ग्राम के लोगों को कार्य की आवश्यकता है।
फिर भी उन्हें मजदूरी पर कार्य नहीं मिल रहा है उपयोग की जा रही सीमेंट भी गुणवत्तापूर्ण नहीं है एवं सफेद गिट्टी का उपयोग किया जा रहा है उप यंत्रियों द्वारा कार्य से अधिक मूल्यांकन कर सरपंच सचिव को लाभ पहुंचा कर निजी स्वार्थ भी देखा जाता है जो कि विधि संगत नहीं है ।
🖋️ पुलिसवाला न्यूज़ कटनी से पारस गुप्ता की रिपोर्ट
Trending
- छिंदवाड़ा कोतवाली पुलिस की कार्यवाही:सात लाख की चोरी के आरोपी गिरफ्तार,सोना चांदी बरामद
- गौधाम कप के चौथे दिन बिट्टू इलेवन की शानदार जीत, नूतन कार को 39 रनों से दी शिकस्त, मैदान में हारा इंसान जीत सकता है, मन से हारा नहीं: परमीत सिंह माटा
- बिना सूचना छुट्टी पर शहपुरा एकलव्य विद्यालय के प्राचार्य, कलेक्टर की बैठक से नदारद—नोटिस के निर्देश
- अंत्येष्टि सहायता में फर्जीवाड़ा, एक ही बिल तीन बार लगाकर, एक ही नाम के पांच व्यक्तियों की निकाली गई राशि, ग्राम पंचायत बुधनवारा में भ्रष्टाचार के गंभीर आरोप
- 35 केन बीयर के साथ दो आरोपी गिरफ्तार, स्कूटी जब्त, जुन्नारदेव पुलिस की बड़ी कार्रवाई
- महिला आरक्षण बिल को लेकर विधायक पत्थलगांव व सरगुजा विकास प्राधिकरण की उपाध्यक्ष गोमती साय ने की प्रेस वार्ता ।
- पांडुलिपि विरासत संरक्षण अभियान गरियाबंद में आई गति
- मुंगेली नपा जल आपूर्ति की खुली पोल बूंद बूंद पानी को तरस रहे राजेंद्र वार्ड और विवेकानंद वार्ड में मचा हाहाकार







