डिंडौरी मध्यप्रदेश
डिडोरी जिले में राजनीतिक माहौल उस समय गरमा गया जब युवक कांग्रेस जिला अध्यक्ष अमन पाठक के नेतृत्व में शहपुरा ब्लॉक स्थित शहीद स्मारक परिसर में मध्य प्रदेश शासन की मंत्री एवं डिंडोरी जिले की प्रभारी मंत्री प्रतिमा बागरी का पुतला दहन कर विरोध प्रदर्शन किया गया।
यह विरोध मंत्री प्रतिमा बागरी के भाई पर गांजा तस्करी तथा बहनोई पर शराब तस्करी के आरोपों को लेकर किया गया। युवक कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने आरोप लगाया कि सत्ता के संरक्षण में अवैध गतिविधियों को बढ़ावा दिया जा रहा है और प्रभावशाली लोगों को बचाने का प्रयास किया जा रहा है।
प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने सरकार के खिलाफ जोरदार नारेबाजी की और मामले की निष्पक्ष एवं उच्चस्तरीय जांच की मांग की। युवक कांग्रेस नेताओं ने कहा कि यदि आरोप सही हैं तो दोषियों पर सख्त कार्रवाई होनी चाहिए, चाहे वे किसी भी पद या राजनीतिक रसूख से जुड़े क्यों न हों।
युवक कांग्रेस जिला अध्यक्ष अमन पाठक ने चेतावनी देते हुए कहा कि जब तक पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कर सच्चाई सामने नहीं लाई जाती, तब तक युवक कांग्रेस का आंदोलन जारी रहेगा। उन्होंने प्रदेश सरकार पर दोहरे मापदंड अपनाने का आरोप लगाते हुए कहा कि आम जनता के साथ न्याय होना जरूरी है।
रिपोर्ट अखिलेश झारिया

