Policewala
Home Policewala आज से दिखेंगे पृथ्वी के दो चंद्रमा: अस्थायी मिनी मून 2024 PT5 की परिक्रमा शुरू
Policewala

आज से दिखेंगे पृथ्वी के दो चंद्रमा: अस्थायी मिनी मून 2024 PT5 की परिक्रमा शुरू

आज से दिखेंगे पृथ्वी के दो चंद्रमा: अस्थायी मिनी मून 2024 PT5 की परिक्रमा शुरू

आज, 29 सितंबर से पृथ्वी को एक अनोखा खगोलीय उपहार मिलने जा रहा है – दूसरा चंद्रमा। हालांकि यह असल चंद्रमा नहीं, बल्कि एक छोटा एस्टेरॉयड है जिसे 2024 PT5 या “मिनी मून” के नाम से जाना जा रहा है। यह छोटा चंद्रमा 25 नवंबर तक अस्थायी रूप से पृथ्वी की परिक्रमा करेगा, जिससे अंतरिक्ष प्रेमियों में उत्साह की लहर दौड़ गई है।

2024 PT5 को NASA ने 7 अगस्त को खोजा था। यह अर्जुन एस्टेरॉयड बेल्ट से आया हुआ लगभग 33 फीट चौड़ा एस्टेरॉयड है। इसका आकार और चमक इतनी कम है कि इसे नंगी आंखों से देखना संभव नहीं है। केवल खगोलीय दूरबीन के माध्यम से इसकी झलक पाई जा सकती है।

NASA के अनुसार, इस एस्टेरॉयड की तस्वीरें 29 सितंबर को दोपहर 3:54 बजे (अमेरिकी समयानुसार) मिलनी शुरू हो जाएंगी। यह मिनी मून अपनी गति में लगभग 2,200 मील प्रति घंटा की दर से पृथ्वी के गुरुत्वाकर्षण के प्रभाव में आकर कुछ समय के लिए उसकी कक्षा में रहेगा। यह पूरी तरह से पृथ्वी की परिक्रमा नहीं करेगा और 25 नवंबर को अपनी यात्रा समाप्त कर आगे बढ़ जाएगा। वैज्ञानिकों का अनुमान है कि यह 2055 में फिर से पृथ्वी के करीब आ सकता है।

( राजीव खरे राष्ट्रीय उप संपादक)

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

धड़ा धड़ हो रही शराब पैकारी, पाली में शराब माफिया बेलगाम, आबकारी विभाग मौन

धड़ा धड़ हो रही शराब पैकारी, पाली में शराब माफिया बेलगाम, आबकारी...

रेडक्रास आजीवन सदस्यता अभियान के तहत अब तक 49 लोगों ने सदस्यता

  रेडक्रास आजीवन सदस्यता अभियान 30 जून तक चलेगा मंदसौर 20 जून...

बोराडा में उपतहसील का लोकार्पण सम्पन्न,काश्तकारों को मिली बड़ी राहत

सरवाड़/अजमेर बोराडा में उपतहसील का लोकार्पण सम्पन्न,काश्तकारों को मिली बड़ी राहत बोराडा...

लोक निर्माण मंत्री राकेश सिंह ने गोरखपुर तहसील अंतर्गत 86 पट्टे किया वितरण

जबलपुर मध्य प्रदेश लोक निर्माण मंत्री राकेश सिंह ने आज मदन महल...