इंडिया के ‘माइकल जैक्सन’ है प्रभु देवा, 100 से ज्यादा फिल्में कर चुके हैं कोरियोग्राफ

0

नई दिल्ली

इंडिया के ‘माइकल जैक्सन’ कहे जाने वाले प्रभुदेवा 3 अप्रैल को अपना 49वां जन्मदिन मना रहे हैं।  उनका पूरा नाम ‘प्रभुदेवा सुंदरम’ है।  3 अप्रैल 1973 को मैसूर में जन्मे प्रभु देवा को बचपन से ही डांस का शौक था।

प्रभुदेवा के पिता भी एक जबरदस्त डांसर थे, जो साउथ इंडियन फिल्म्स में बतौर डांस मास्टर थे।  उनका पूरा परिवार ही डांस से संबंधित है। उनके दोनों भाई राजू सुंदरम और नागेन्द्र प्रसाद भी कोरियोग्राफर है।

क्लासिकल डांसर है प्रभु देवा

प्रभु देवा भले ही अपने जैक्सननुमा डांस के लिए मशहूर हो लेकिन असल में वे एक क्लासिकल डांसर हैं। अपने सफर के बारे में प्रभु देवा ने एक इंटरव्यू में खुलकर बात की थी। प्रभु देवा ने बताया था, ‘मैं दरअसल एक क्लासिकल डांसर हूं। मैने भरतनाट्यम सीखा है अपने गुरुओं से, उसी दौरान माइकल जैक्सन की एल्बम थ्रिलर आई।  मेरे ऊपर सबसे ज़्यादा असर माइकल जैक्सन का रहा है।’

100 से भी ज्यादा फिल्में की कोरियोग्राफी

कहा जाता है बतौर डांस निर्देशक उनकी पहली फिल्म ‘वेत्री विज्ह’ थी। उन्होंने साल 1994 में फिल्म ‘इंदु’ की थी। उनके अब तक के फिल्मी करियर की बात करें, तो उन्होंने 100 से भी ज्यादा फिल्मों में कोरियोग्राफी की है।

नेशनल और पद्मश्री अवॉर्ड

इतना ही नहीं अपने कोरियोग्राफी के लिए वो दो बार नेशनल अवॉर्ड अपने नाम करा चुके हैं। साल 2019 में उन्हें पद्मश्री भी मिल चुका है। बता दें, प्रभु देवा ने  साल 2009 में फिल्म ‘वॉन्टेड’ को डायरेक्ट किया था और ये फिल्म जबरदस्त हिट रही थी। सलमान के अलावा प्रभु देवा ने अक्षय के साथ राउडी राठौर और शाहिद के साथ राजकुमार जैसी कई हिट फिल्में बनाई।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here