टीकमगढ़ मध्य प्रदेश
झांकी के माध्यम से लोगों को पुलिस द्वारा किये जा रहे कार्यों एवं अभियानो के बारे में दी गई जानकारी
76 बें गणतंत्र दिवस के अवसर पर पुलिस अधीक्षक श्री मनोहर सिंह मंडलोई के मार्गदर्शन पुलिस लाइन टीकमगढ़ में आयोजित मुख्य कार्यक्रम में टीकमगढ़ पुलिस द्वारा जागरूकता झांकी निकली गई झांकी में आमजन को पुलिस द्वारा किये जा रहे कार्यों,अभियानों जैसे यातायात जागरूकता अभियान,
नारी सुरक्षा हेतु चलाये जा रहे “जिम्मेदार मर्दानगी”अभियान जिसमे असहाय, बृद्ध व्यक्तियों ,नारी के जन्म से पहले से लेकर बृद्धा अवस्था तक, नीड, परी,सुरक्षा, आसरा, छात्राओं को छेड़छाड़ से सुरक्षा हेतु ‘लैला मजनू अभियान’, नशा मुक्त वातावरण स्थापित करने हेतु “नशा मुक्ति अभियान”, साइबर अपराध से सुरक्षा हेतु ‘साइबर जागरूकता अभियान’,जिले की प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करने हेतु ‘प्रतिभा सम्मान’, युवाओं को जोड़कर उन्हें प्रशिक्षित एवं प्रोत्साहित करने हेतु “युवा जोड़ो अभियान” आदि के बारे में जानकारी दी गई।
उक्त झांकी में टीकमगढ़ पुलिस के अधिकारी कर्मचारी सहित स्कूल के बच्चों ने भागीदारी की।
रिपोर्ट – सालिम खान ब्यूरो टीकमगढ़
Leave a comment