Close Menu
  • Home
  • देश
    • क्षेत्रीय खबर
  • राजनीति
  • मनोरंजन
    • सोशल मीडिया
  • व्यापार
  • रोजगार
  • स्वास्थ्य
  • आमने – सामने
  • अपराध
  • Patrika
    • Policewala Trademark
Like Us On Facebook
Loading...
What's Hot
830b9b82 a96f 4cd0 940a 16d119ee13b7

छिंदवाड़ा पुलिस का त्योहारों को लेकर फ्लैग मार्च

August 25, 2026
284bc5e8 8747 4943 9f72 e4b51c83ca56

सीसी रोड के नाम पर 5.30 लाख का नियम विरुद्ध आहरण, पूर्व सरपंच पर अब कारावास की कार्रवाई

August 25, 2026
aaba3dbd 8117 44f9 acbf 9699cada52fe

डिंडौरी में दिशा समिति की बैठक में विकास कार्यों की समीक्षा, लंबित योजनाओं को समय-सीमा में पूरा कराने पर जोर

August 25, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
Trending
  • छिंदवाड़ा पुलिस का त्योहारों को लेकर फ्लैग मार्च
  • सीसी रोड के नाम पर 5.30 लाख का नियम विरुद्ध आहरण, पूर्व सरपंच पर अब कारावास की कार्रवाई
  • डिंडौरी में दिशा समिति की बैठक में विकास कार्यों की समीक्षा, लंबित योजनाओं को समय-सीमा में पूरा कराने पर जोर
  • कर्तव्यनिष्ठ आरक्षक के परिजनों को संबल: पुलिस अधीक्षक रत्ना सिंह ने सौंपा 10 लाख रुपए का चेक
  • राइम ब्रांच की बड़ी कार्रवाई – 5 लाख की MD ड्रग्स सहित तस्कर गिरफ्तार
  • शिक्षकों की लंबित मांगों को लेकर शिक्षक संघर्ष मोर्चा मुखर, मुख्यमंत्री के नाम तहसीलदार को सौंपा ज्ञापन
  • डिवाइन इंटरनेशनल एकेडमी में 32 वीं राष्ट्रीय बाल विज्ञान कांग्रेस के प्रोजेक्ट प्रदर्शन के लिए कार्यशाला आयोजित
  • इंदौर जनसुनवाई में CP संतोष सिंह ने सुनी पीड़ितों की फरियाद, 84 शिकायतों पर तुरंत एक्शन के निर्देश
Facebook X (Twitter) Instagram
PolicewalaPolicewala
header
  • Home
  • देश
    • क्षेत्रीय खबर
  • राजनीति
  • मनोरंजन
    • सोशल मीडिया
  • व्यापार
  • रोजगार
  • स्वास्थ्य
  • आमने – सामने
  • अपराध
  • Patrika
    • Policewala Trademark
header
  • Home
  • देश
  • राजनीति
  • मनोरंजन
  • व्यापार
  • रोजगार
  • स्वास्थ्य
  • आमने – सामने
  • अपराध
  • Patrika
Home - Policewala - 20 लाख की वित्तीय गड़बड़ी का आरोप: खजरवारा पंचायत में 5वें-15वें वित्त आयोग की राशि पर उठे सवाल
Policewala

20 लाख की वित्तीय गड़बड़ी का आरोप: खजरवारा पंचायत में 5वें-15वें वित्त आयोग की राशि पर उठे सवाल

PolicewalaBy PolicewalaJuly 17, 2026No Comments1 Views
31afe9ff 3eed 4b24 8ce3 76a6de314169

डिंडौरी मध्यप्रदेश
रिपोर्ट अखिलेश झारिया

नल-जल योजना, सीसी रोड और भुगतान में अनियमितता के आरोप; कलेक्टर से जिला स्तरीय तकनीकी व वित्तीय जांच की मांग

मेहंदवानी (डिंडौरी)। जनपद पंचायत मेहंदवानी अंतर्गत ग्राम पंचायत खजरवारा एक बार फिर वित्तीय अनियमितताओं के आरोपों को लेकर चर्चा में है। पंचायत के विरुद्ध कलेक्टर डिंडौरी को सौंपे गए शिकायत पत्र में वर्ष 2025 एवं 2026 के दौरान 5वें एवं 15वें वित्त आयोग की राशि के उपयोग में गंभीर अनियमितताओं का आरोप लगाया गया है। शिकायतकर्ता ने लगभग 20 लाख रुपये के भुगतान, नल-जल योजना के खर्च, सीसी रोड निर्माण तथा पंचायत के वित्तीय लेन-देन की जिला स्तरीय तकनीकी एवं वित्तीय जांच कराने की मांग की है।

शिकायतकर्ता का आरोप है कि पंचायत में शासन के वित्तीय नियमों की अनदेखी करते हुए राशि का आहरण और भुगतान किया गया। आवेदन के साथ संबंधित दस्तावेज संलग्न होने का दावा करते हुए पूरे मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की गई है।
शिकायत पत्र के अनुसार सूचना का अधिकार अधिनियम, 2005 के तहत पंचायत से विभिन्न कार्यों की जानकारी मांगी गई थी। आरोप है कि निर्धारित जानकारी उपलब्ध कराने के बजाय पंचायत सचिव ने आवेदक पर ही राशि वसूली की कार्रवाई कर दी, जिसे शिकायतकर्ता ने शासन के निर्देशों की अवहेलना बताया है।

करीब 9.63 लाख रुपये के भुगतान पर सवाल

शिकायत में आरोप लगाया गया है कि ग्राम पंचायत सचिव, सरपंच एवं पंचों की मिलीभगत से शासन की राशि का नियमों के विपरीत भुगतान किया गया। आवेदन के अनुसार वर्ष 2026 में विभिन्न व्यक्तियों के नाम पर 9 लाख 63 हजार 160 रुपये का भुगतान किया गया, जिसकी वैधता पर सवाल उठाए गए हैं।

नल-जल योजना में लगभग 10 लाख रुपये खर्च का दावा

शिकायत के अनुसार 15वें वित्त आयोग की नल-जल योजना के तहत वर्ष 2025 में सामग्री क्रय के नाम पर 4 लाख 93 हजार 890 रुपये तथा वर्ष 2026 में 5 लाख 2 हजार 940 रुपये का भुगतान किया गया। इस प्रकार दो वर्षों में कुल 9 लाख 96 हजार 830 रुपये खर्च दर्शाए गए हैं। शिकायतकर्ता का आरोप है कि एक ही ग्राम की योजना में इतनी बड़ी राशि का व्यय संदेहास्पद प्रतीत होता है और इसकी तकनीकी जांच आवश्यक है।

जमा राशि से अधिक भुगतान का भी आरोप

शिकायत पत्र में यह भी उल्लेख किया गया है कि नल-जल योजना मद में जनपद पंचायत द्वारा ग्राम पंचायत के खाते में लगभग 4.83 लाख रुपये जमा कराए गए थे, जबकि पंचायत द्वारा 5 लाख 2 हजार 940 रुपये का भुगतान दर्शाया गया है। शिकायतकर्ता ने इसे उपलब्ध राशि से अधिक भुगतान बताते हुए वित्तीय नियमों के उल्लंघन का आरोप लगाया है।

तीन सीसी रोड निर्माण की गुणवत्ता पर भी सवाल

शिकायतकर्ता ने पंचायत द्वारा निर्मित तीन सीसी रोड के निर्माण कार्यों पर भी गंभीर सवाल उठाए हैं। आरोप है कि कार्य स्वीकृत प्राक्कलन एवं तकनीकी मानकों के अनुरूप नहीं कराए गए तथा निर्माण कार्य पूर्ण हुए बिना ही राशि का भुगतान कर दिया गया। इन कार्यों की पुनः तकनीकी जांच कराने की भी मांग की गई है।

कलेक्टर से जिला स्तरीय जांच की मांग

शिकायतकर्ता ने कलेक्टर डिंडौरी से पूरे मामले की जिला स्तरीय तकनीकी एवं वित्तीय जांच समिति गठित कर सभी कार्यों का भौतिक सत्यापन कराने की मांग की है। साथ ही कहा है कि यदि जांच में अनियमितताएं प्रमाणित होती हैं तो संबंधित सचिव, सरपंच एवं अन्य जिम्मेदार अधिकारियों के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई की जाए।

*सचिव का पक्ष नहीं मिल सका

इस संबंध में ग्राम पंचायत खजरवारा के सचिव से उनका पक्ष जानने के लिए मोबाइल फोन पर कई बार संपर्क करने का प्रयास किया गया, लेकिन उन्होंने फोन रिसीव नहीं किया। इसलिए उनका पक्ष प्राप्त नहीं हो सका। पक्ष प्राप्त होने पर उसे भी प्रमुखता से प्रकाशित किया जाएगा।

Share this:

  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on X (Opens in new window) X
Policewala
  • Website

Related Posts

830b9b82 a96f 4cd0 940a 16d119ee13b7

छिंदवाड़ा पुलिस का त्योहारों को लेकर फ्लैग मार्च

August 25, 2026
284bc5e8 8747 4943 9f72 e4b51c83ca56

सीसी रोड के नाम पर 5.30 लाख का नियम विरुद्ध आहरण, पूर्व सरपंच पर अब कारावास की कार्रवाई

August 25, 2026
aaba3dbd 8117 44f9 acbf 9699cada52fe

डिंडौरी में दिशा समिति की बैठक में विकास कार्यों की समीक्षा, लंबित योजनाओं को समय-सीमा में पूरा कराने पर जोर

August 25, 2026

Comments are closed.

Like Us On Facebook
Loading...
Demo
Top Posts
785a1678 d715 4bdb 96a4 ea202d5721b5

रेलवे रनिंग रूम में ‘अंधेरगर्दी’: घटिया खाना, फर्जी पर्चियां और शिकायत करने पर नौकरी से निकालने की धमकी!

June 19, 20261,272
WhatsApp Image 2026 05 09 at 19.25.58

ग्राम जिमरा की बेटी पूजा झारिया बनी डॉक्टर, एमबीबीएस उत्तीर्ण कर जिले का बढ़ाया गौरव

May 9, 2026849
WhatsApp Image 2026 04 09 at 18.22.36 1

देवलौंद में लोकायुक्त का बड़ा एक्शन: 10 हजार की रिश्वत लेते उपयंत्री रंगे हाथ गिरफ्तार

April 9, 2026778
WhatsApp Image 2026 05 19 at 09.18.50 1

दशरमन प्राचार्य द्वारा घर के खर्चे को स्कूल के बिल में जुड़वाने का टेक्नीशियन पर बनाया दवाब

May 19, 2026621
Don't Miss
830b9b82 a96f 4cd0 940a 16d119ee13b7 Policewala

छिंदवाड़ा पुलिस का त्योहारों को लेकर फ्लैग मार्च

By PolicewalaAugust 25, 202620

संवेदनशील क्षेत्रों में अतिरिक्त बल तैनात, ड्रोन कैमरों से होगी निगरानी छिंदवाड़ा। आगामी त्योहारों को…

Share this:

  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on X (Opens in new window) X
284bc5e8 8747 4943 9f72 e4b51c83ca56

सीसी रोड के नाम पर 5.30 लाख का नियम विरुद्ध आहरण, पूर्व सरपंच पर अब कारावास की कार्रवाई

August 25, 2026
aaba3dbd 8117 44f9 acbf 9699cada52fe

डिंडौरी में दिशा समिति की बैठक में विकास कार्यों की समीक्षा, लंबित योजनाओं को समय-सीमा में पूरा कराने पर जोर

August 25, 2026
d638d924 ea13 4150 9afb 950f6ce57547

कर्तव्यनिष्ठ आरक्षक के परिजनों को संबल: पुलिस अधीक्षक रत्ना सिंह ने सौंपा 10 लाख रुपए का चेक

August 25, 2026
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • YouTube

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from SmartMag about art & design.

Demo
About Us

Policewala News delivers the fastest and most accurate updates on law enforcement, crime, and ground realities. No distortion, no sensationalism—just clear, truthful reporting. Policewala News: where every story is presented with honesty and integrity.

Facebook X (Twitter) YouTube
Our Picks
830b9b82 a96f 4cd0 940a 16d119ee13b7

छिंदवाड़ा पुलिस का त्योहारों को लेकर फ्लैग मार्च

August 25, 2026
284bc5e8 8747 4943 9f72 e4b51c83ca56

सीसी रोड के नाम पर 5.30 लाख का नियम विरुद्ध आहरण, पूर्व सरपंच पर अब कारावास की कार्रवाई

August 25, 2026
Visitors
1843080
This Month : 55550
This Year : 414997
Total Users : 1417317
Views Today : 5561
Total views : 5985637
Who's Online : 9
Server Time : 2026-08-25
© 2026 Policewala Patrika. Designed by XorTechs.
  • Home
  • About Us
  • Contact Us

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.