रायपुर
16 वर्षों से अनवरत सेवा: रेलवे स्टेशन हनुमान मंदिर में कुबेर राठी द्वारा विशाल भंडारा आयोजित
राजधानी के रेलवे स्टेशन स्थित प्राचीन सिद्ध सर्वधर्म संकटमोचन हनुमान मंदिर में सेवा और भक्ति की एक अनूठी मिसाल देखने को मिल रही है। समाजसेवी कुबेर राठी द्वारा वर्ष 2009 से निरंतर हर शनिवार को यहाँ विशाल भंडारे का आयोजन किया जा रहा है। इसी कड़ी में आज भी बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने प्रसादी ग्रहण की।
अरुण सिंघानिया ने वितरित की प्रसादी
आज आयोजित इस भंडारे में विशेष रूप से समाजसेवी अरुण सिंघानिया उपस्थित रहे। उन्होंने स्वयं उपस्थित रहकर श्रद्धालुओं को प्रसादी बांटी और कुबेर राठी के इस दीर्घकालिक सेवा संकल्प की सराहना की। राठी जी पिछले 16 वर्षों से बिना किसी रुकावट के इस जन-सेवा कार्य को प्रभु भक्ति मानकर संचालित कर रहे हैं।
प्रमुख जनों की सहभागिता
सेवा के इस पुनीत कार्य के दौरान राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (शरद पवार पक्ष) के प्रदेश संयोजक पुरुषोत्तम पांडे भी उपस्थित रहे। उन्होंने राठी जी के इस निरंतर सेवा भाव को समाज के लिए अनुकरणीय बताया।
आयोजन में सहयोग:
इस दौरान मंदिर समिति के सभी सदस्यों ने व्यवस्था संभाली,
कंचन पाठक
शीला यादव
विशाल राजपाल
मनीष गुप्ता एवं सभी सदस्य उपस्थित रहे ।
रिपोर्ट: मयंक श्रीवास्तव
Trending
- राष्ट्रीय समन्वयक त्रिलोक श्रीवास सैकड़ों सहयोगियो सहित कलेक्ट्रेट कार्यालय घेराव में हुए शामिल
- जनदर्शन में कलेक्टर रणबीर शर्मा ने सुनीं नागरिकों की समस्याएं, 42 आवेदनों पर त्वरित कार्रवाई के निर्देश
- पीवी ऐप की अव्यवस्थाओं के खिलाफ पटवारियों का शंखनाद, गरियाबंद में अनिश्चितकालीन हड़ताल शुरू
- जनदर्शन में कलेक्टर रणबीर शर्मा ने सुनीं नागरिकों की समस्याएं, 42 आवेदनों पर त्वरित कार्रवाई के निर्देश
- गरियाबंद नगर पालिका में ‘अपनों’ के खिलाफ भाजपा पार्षद का बिगुल!
- जबलपुर निगमायुक्त ने जमीन पर बैठकर सुनी दिव्यांग की फरियाद – जीता दिल” मानवीयता की मिसाल : दिव्यांग को देख कुर्सी छोड़
- सुकमा में नक्सल डम्प से 13 हथियार, 46 जिंदा राउंड और 208 डेटोनेटर बरामद।
- “निगमायुक्त ने जमीन पर बैठकर सुनी दिव्यांग की फरियाद – जीता दिल”
