हाईवे पर अवैधानिक कट बनाए जाने पर कार्रवाई होगी संभागायुक्त ने सड़क सुरक्षा समिति की बैठक में दिए निर्देश ।

नीमच 5 अक्टूबर। संभागीय सड़क सुरक्षा समिति की बैठक में संभागायुक्त आशीष सिंह ने निर्देश दिए कि संभाग के जिलों में जहां-जहां भी ब्लैक स्पॉट चिन्हित किए गए हैं, वहां पर हाईवे के किनारे के ढाबों और रेस्टोरेंटों पर हांस्पिटल, ऐंबुलेस व थानों के नंबर की सूची बनाकर प्रदर्शित की जाए। साथ ही ढाबों व रेस्टोरेंट पर कार्यरत कर्मचारियों को दुर्घटनाप्रस्त व्यक्ति को निकटतम अस्पताल तक सुरक्षित पहुंचाने का प्रशिक्षण दिया जाए। आवश्यकता होने पर ऐसे कर्मचारियों के समूह को डॉक्टर एवं पैरामेडिकल स्टाफ द्वारा प्रशिक्षण दिलाया जाए। आपात स्थिति में सीपीआर किस तरह से दी जानी चाहिए, इसकी भी उचित ट्रेनिंग होनी चाहिए।

संभागीय सड़क सुरक्षा समिति की बैठक आज प्रशासनिक संकुल भवन के द्वितीय तल स्थित कलेक्टर सभागृह में संभागायुक्त आशीष सिंह की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक में एडीजी राकेश गुता, डीआईजी नवनीत भसीन, संभाग के सभी जिलों के कलेक्टर, पुलिस अधीक्षक, क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी, नगर निगम आयुत्त्त एवं अन्य संबंधित अधिकारी मौजूद थे।

धार्मिक स्थलों के पास खतरनाक रपटों पर बड़े पुल बनाने के प्रस्ताव भेजें

संभागायुक्त श्री आशीष सिंह ने कहा कि ऐसे धार्मिक व सामाजिक स्थलों के पास बनी हुई रपटें, जिन पर बाढ़ का पानी चढ़ जाता है और वहां नलखेड़ा की तरह दुर्घटना होने की संभावाना बनी रहती है, उन स्थलों पर बड़े पुल बनाने का प्रस्ताव बनाकर जिले से भेजा जाए। ऐसे स्थानों पर सवोंच्च प्राथमिकता से ब्रिज निर्माण का प्रस्ताव शासन को भेजा जाएगा।

अवैधानिक कट पॉईट बंद करने के निर्देश, इंजीनियरों पर होगी कार्रवाई

संभागायुक्त ने राष्ट्रीय राजमागों एवं एमपीआरडीसी की सड़कों पर बने अवैधानिक काट पाइंट को बंद करने के निर्देश दिए। उन्होंने इंजीनियर्स को स्पष्ट कहा कि यदि ढाबों, पेट्रोल पंपों आदि के सामने अवैधानिक कट बनाए जाते हैं तो संबधित इंजीनियर के विरद्ध कार्रवाई की जाएगी। संभागायुक्त ने कहा कि जहां भी कट पॉइंट है, वहां पर उचित साइनज, स्पीड ब्रेक या रंबल स्ट्रिप लगाई जाए। पेट्रोल पंप और ढाबों के लिए कट देने की आवश्यकता नहीं है। आवश्यक और अनावश्यक कट की समीक्षा करने के भी निर्देश दिए गए हैं।

बैठक के प्रमुख निर्देश

हाईवे किनारे ढाबों/रेस्टोरेंट्स पर थाने, अस्पताल व एंबुलेस के नंबर प्रदर्शित किए जाएं।

ढाबा कर्मचारियों को फर्स्ट एड और सीपीआर का प्रशिक्षण दिया जाए।

हाईवे पर अवैधानिक कट पॉइंट बंद किए जाएँ।

अवैधानिक कट बनाने पर संबधित इंजीनियर पर कार्रवाई होगी।

जहां कट पॉइंट है, वहां उचित साइनज, स्पीड ब्रेकर/रंबल स्ट्रिप लगाई जाए।

पेट्रोल पंप व ढाबों के लिए कट देने की आवश्यकता नहीं है।

सब्जी मंडियों के कारण बिगड़ी ट्रैफिक व्यवस्था सुधारने, सड़कों पर दिखने वाले गौवंश को गौशाला भेजने की व्यवस्था की जाए।

टोल नांके के आसपास सीट बेल्ट की चेकिंग तथा दो पहिया वाहन चालकों को हेल्मेट लगाने के लिए प्रेरित किया जाए।

चेकिंग के समय ध्यान रखा जाए कि इससे ट्रैफिक प्रभावित न हो।

एनएचएआई, एमपीआरडीसी और पुलिस अपने-अपने फोर्स व एंबुलेंस के नंबर आपस में साझा करें और समन्वय से कार्य करें।

एडीजी ने दिए विशेष निर्देश

बैठक में एडीजी श्री राकेश गुप्ता ने शहरों में लगने वाली सब्जी मंडियों के कारण बिगड़ी ट्रैफिक व्यवस्था में सुधार करने, सड़कों पर दिखने वाले गौवंश को गौशाला में पहुंचाने, टोल नाके के आसपास सीट बेल्ट की चेकिंग, दो पहिया वाहन चालकों को हेल्मेट लगाने के लिए प्रेरित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि चेकिंग के समय यह ध्यान रखा जाए कि इससे ट्रैफिक प्रभावित न हो। एडीजी ने निर्देश दिए कि एनएचएआई, एमपीआरडीसी एवं पुलिस तीनों समन्वय के साथ कार्य करते हुए सड़क दुर्घटनाओं को रोकने के लिए अपने-अपने फोर्स व एंबुलेंस के नंबर आपस में साझा करें।

जिलों ने दी अपने-अपने कार्यों की जानकारी

उज्जैन पुलिस अधीक्षक ने बताया कि वर्तमान में उज्जैन में 2 हजार वाहनों की पार्किंग है, इसे बढ़ाए जाने की आवश्यकता है। आगर पुलिस अधीक्षक ने बताया कि जिले में कुल 6 ब्लैक स्पॉट चिन्द्रित किए गए हैं। शाजापुर कलेक्टर एवं पुलिस अधीक्षक ने बताया कि जिले की 08 पंचायतों में मिशन जर्जीवन रक्षक के तहत प्रशिक्षण आयोजित करवाया गया है तथा नेशनल हाईवे की टीम के साथ समन्वय बना हुआ है। देवास कलेक्टर एवं पुलिस अधीक्षक ने बताया कि जिले में 12 ब्लैक स्पॉट चिह्नित हैं। रतलाम कलेक्टर ने बताया कि जिले में 280 वाहनों की चेकिंग की गई है और 43 वाहनों का चालान बनाया गया है। रतलाम पुलिस अधीक्षक ने कहा कि हाईवे के दोनों ओर सर्विस रोड के पास बने ढाबों के कारण ट्रक आदि वाहन खड़े रहते हैं, जिससे दुर्घटना की संभावना बनी रहती है, इसलिए एनएचएआई और एमपीआरडीसी को नियमों का पालन करवाना चाहिए। नीमच एवं मंदसौर जिले के कलेक्टर और पुलिस अधीक्षक ने भी मिशन जीवन रक्षक के तहत की गई कार्रवाई की जानकारी दी तथा बताया कि निजी वाहनो के एक्सीडेंट में मृत व्यक्तियों के मुआवजे के प्रकरण आम तौर पर कार्रवाई की आवश्यक्ता है

जिला ब्यूरो ललित सिंह चुंडावत नीमच✍️

Leave A Reply

Exit mobile version