इंदौर
हत्या के इरादे से किया अपहरण की सनसनीखेज घटना का खुलासा
प्रार्थी संजू पिता राजू बारोड़ निवासी पंचवटी कालोनी इन्दौर नें थाना लसूड़िया पर प्राथमिक रिपोर्ट दर्ज कराई कि मेरे सौतेले भाई योगेश उर्फ शेरा बारोड़ नें मेरे बेटे दीपक बारोड़ को जान से मारने के लिए हिमालया वेल्नेस कंपनी लसुडिया मोरी से मेरे बेटे दीपक का अपहरण कर लिया है तथा फोन पर कह रहा है कि मैने तेरे बेटे की हत्या कर दी है और उसकी लाश क्षिप्रा नदी में फैक दी पुलिस उपायुक्त जोन 2 कुमार प्रतीक अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त जोन 2 अमरेन्द्र सिंह सहायक पुलिस आयुक्त विजनयगर इन्दौर पराग सैनी के नेतृत्व में थाना प्रभारी लसुडिया के द्वारा एक टीम गठित की गई गठित टीम द्वारा तत्काल कार्यवाही करते हुये आरोपी योगेश उर्फ शेरा बारोड़ की तलाश कर थाना कोतवाली देवास क्षेत्र से आरोपी योगेश उर्फ शेरा के किराये के कमरे से अपह्रत दीपक पिता संजू बारोड़ को सही सलामत बरामद कर लिया आरोपी योगेश उर्फ शेरा पुलिस को देख कर किराये कि मल्टी की छत पर चड़ कर पड़ोस की छत पर कूद गया जिससे आरोपी के दाहिने हाथ व पैर में चोंट आई आरोपी को लसुडिया पुलिस द्वारा घेराबंदी कर पकड़ा लिया आरोपी से अपराध में प्रयुक्त ऑटो व अन्य साथियों के संबंध में पूछताछ की जा रही है ।
रिपोर्ट मनोज कुमार शर्मा इंदौर







