स्लीमनाबाद से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है।


बिजली के बकायादारों पर विद्युत मंडल ने कसा शिकंजा, गांव-गांव पहुंची विभाग की टीम और की गई बकाया बिलों की वसूली।
स्लीमनाबाद विद्युत मंडल द्वारा बकाया विद्युत बिलों की वसूली को लेकर विशेष अभियान चलाया गया। इस दौरान विभाग की टीम ने छपरा, सलैया फाटक, मटवारा, धारवारा, भेड़ा, कोहका, संसारपुर और सरसवाही सहित विभिन्न गांवों में पहुंचकर बकायादार उपभोक्ताओं से संपर्क किया।
विभाग की टीम ने उपभोक्ताओं को समय पर बिजली बिल जमा करने की समझाइश दी और मौके पर बकाया राशि की वसूली की।
इस अभियान में सहायक अभियंता दिलदार डाबर के मार्गदर्शन में अनिल तिवारी, के.पी. सिंह, विनय हल्दकार, राहुल त्रिपाठी, एंजमाम और बलराम सहित विद्युत विभाग के कर्मचारियों ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
विद्युत विभाग का कहना है कि बकाया बिजली बिलों की वसूली का अभियान आगे भी जारी रहेगा।
समय पर बिल जमा करें और कार्रवाई से बचें।

पुलिस वाला न्यूज कटनी से नवीन पांडे की रिपोर्ट।

Leave A Reply

Exit mobile version