स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने किया पौधरोपण, पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश, भाजपा मंडल चिरमिरी द्वारा आयोजित रहा कार्यक्रम
पर्यावरण संरक्षण का सामूहिक संकल्प
सेवा संकल्प अभियान के तहत आयोजित इस वृहद वृक्षारोपण कार्यक्रम में पर्यावरण संरक्षण के प्रति जनभागीदारी बढ़ाने का संदेश दिया गया। सिद्धबाबा क्षेत्र में पौधरोपण के माध्यम से हरित क्षेत्र के विस्तार और प्राकृतिक संतुलन बनाए रखने की दिशा में पहल की गई।
कार्यक्रम के दौरान उपस्थित जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों ने भी पौधरोपण किया और लगाए गए पौधों के संरक्षण का संकल्प लिया।
रिपोर्ट – योगेन्द्र प्रताप सिंह ब्यूरो चीफ
