इंदौर
सुपर कॉरिडोर पर 12 ग्राम ब्राउन शुगर के साथ तस्कर पकड़ाया, बाइक समेत 1.70 लाख का माल जप्त
इंदौर पुलिस कमिश्नर के निर्देश पर अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ चल रहे अभियान में क्राइम ब्रांच को बड़ी सफलता मिली है। सुपर कॉरिडोर पर चेकिंग के दौरान ब्राउन शुगर तस्कर को गिरफ्तार किया गया है।
27 सितंबर को क्राइम ब्रांच की टीम टीसीएस के पीछे 3 नंबर गेट के पास चेकिंग कर रही थी। तभी हीरो पैशन प्रो पर बैठा एक युवक पुलिस को देखकर हड़बड़ाने लगा। घेराबंदी कर पकड़ने पर उसकी तलाशी में 12 ग्राम ब्राउन शुगर मिली।
आरोपी की पहचान अजय सूर्यवंशी निवासी राजेंद्र नगर के रूप में हुई है। वह 10वीं तक पढ़ा है और सब्जी का काम करता है। पुलिस ने 1.20 लाख की ब्राउन शुगर और 50 हजार की बाइक समेत कुल 1.70 लाख का माल जप्त किया है।
आरोपी के खिलाफ अपराध शाखा में अपराध क्र. 152/2026 धारा 8/21 NDPS Act के तहत केस दर्ज किया गया है। उसके खिलाफ पहले से ही थाना भंवरकुआं में 64/20 और राजेंद्र नगर में NDPS का केस दर्ज है। पुलिस अब इसके नेटवर्क और सप्लायरों के बारे में पूछताछ कर रही है।
रिपोर्ट मनोज कुमार शर्मा इंदौर
