सुकमा (छत्तीसगढ़): सुकमा पुलिस द्वारा चलाए जा रहे ‘साइबर जागृति अभियान’ के तहत पुलिस अधीक्षक मयंक गुर्जर एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक रोहित शाह थाना पोलमपल्ली क्षेत्र के ग्राम अरमपल्ली पहुंचे। वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों ने सीधे ग्रामीणों से जनसंवाद स्थापित कर उन्हें लगातार बढ़ रहे साइबर अपराधों और ऑनलाइन ठगी के विभिन्न तरीकों के प्रति जागरूक किया।
कार्यक्रम के दौरान एसपी मयंक गुर्जर और एएसपी रोहित शाह ने ग्रामीणों को आगाह किया कि साइबर ठग फोन कॉल, व्हाट्सऐप, सोशल मीडिया, फर्जी लिंक और खतरनाक APK फाइलों के जरिए लोगों को अपना शिकार बनाते हैं। अधिकारियों ने स्पष्ट निर्देश दिए कि कोई भी व्यक्ति अपना ओटीपी, एटीएम पिन, बैंक खाता विवरण या पासवर्ड किसी अनजान शख्स के साथ साझा न करे। किसी भी संदेहास्पद लिंक या फाइल को फोन में इंस्टॉल करने से बचने की सख्त सलाह दी गई।
अधिकारियों ने ग्रामीणों को बताया कि यदि किसी के साथ धोखाधड़ी होती है, तो वे तुरंत साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 पर संपर्क करें या पास के पुलिस थाने में रिपोर्ट दर्ज कराएं। अंत में पुलिस अधिकारियों ने सभी से खुद सतर्क रहने और अपने आसपास के लोगों को भी इस दिशा में जागरूक करने की अपील की।
रिपोर्ट:मयंक श्रीवास्तव
ब्यूरो चीफ, पुलिसवाला न्यूज़
Trending
- अब सभी नगरपालिका कर्मचारियों ड्रेस कोड मे दिखाई देंगे ।
- बिलासपुर प्रवास पर पहुंचे संत श्री श्री रितेश्वर जी महाराज, कांग्रेस नेता त्रिलोक चंद्र श्रीवास ने किया आत्मीय अभिनंदन
- आतिशबाजी सामग्री पर ना हो देवी देवताओं के फोटो, प्रशासन और व्यापारी रखें ध्यान – विहिप
- गरियाबंद महाविद्यालय में मतदाता जागरूकता अभियान, 200 विद्यार्थियों ने भरा फॉर्म-6
- कलेक्टर संतन देवी जांगड़े ने जनदर्शन में सुनी आम नागरिकों की समस्याएं, निराकरण के लिए संबंधित अधिकारियों को दिए निर्देश
- चार दिन की पदयात्रा पूरी कर कटनी पहुंचे श्रद्धालु, आज मैहर धाम में मां शारदा के करेंगे दर्शन
- रायपुर: शासकीय जमीन पर कब्जे की कोशिश का आरोप, दोबारा सीमांकन कराने तहसीलदार को पत्र।
- ब्राउन शुगर तस्करी पर क्राइम ब्रांच का शिकंजा, आदतन आरोपी गिरफ्तार
