सांतरागाछी-रानी कमलापति-सांतरागाछी हमसफर एक्सप्रेस का अनूपपुर में, उत्कल एक्सप्रेस का वेंकटनगर तथा निजामुद्दीन–अम्बिकापुर- निजामुद्दीन एक्सप्रेस का कोतमा स्टेशन में ठहराव की सुविधा । 
बिलासपुर – 26 फरवरी 2026
      रेलवे प्रशासन द्वारा यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे बिलासपुर मंडल के अंतर्गत आने वाले तीन स्टेशनों में 03 जोड़ी एक्सप्रेस गाड़ियों का प्रायोगिक ठहराव की सुविधा उपलब्ध कराई जा रही है । जिसमें सांतरागाछी-रानी कमलापति-सांतरागाछी हमसफर एक्सप्रेस का अनूपपुर में, उत्कल एक्सप्रेस का वेंकटनगर तथा निजामुद्दीन–अम्बिकापुर- निजामुद्दीन एक्सप्रेस का कोतमा स्टेशन में ठहराव की सुविधा शामिल है ।
 विवरण इस प्रकार है –
👉 गाड़ी संख्या 22170 सांतरागाछी-रानी कमलापति हमसफर एक्सप्रेस दिनांक 27 फरवरी 2026 से तथा गाड़ी संख्या 22169 रानी कमलापति-सांतरागाछी हमसफर एक्सप्रेस दिनांक 05 मार्च 2026 से अनूपपुर स्टेशन में ठहराव के साथ चलेगी | गाड़ी संख्या 22170 सांतरागाछी-रानी कमलापति हमसफर एक्सप्रेस, अनूपपुर स्टेशन 09.53 बजे पहुंचेगी एवं 09.55 बजे रवाना होगी | इसी प्रकार गाड़ी संख्या 22169 रानी कमलापति-सांतरागाछी हमसफर एक्सप्रेस, अनूपपुर स्टेशन 00.31 बजे पहुंचेगी एवं 00.33 बजे रवाना होगी |
👉 गाड़ी संख्या 22408 निजामुद्दीन–अम्बिकापुर एक्सप्रेस 04 मार्च 2026 से तथा गाड़ी संख्या 22407 अम्बिकापुर-निजामुद्दीन एक्सप्रेस एक्सप्रेस 05 मार्च 2026 से कोतमा स्टेशन में ठहराव के साथ चलेगी | गाड़ी संख्या 22408 निजामुद्दीन–अम्बिकापुर एक्सप्रेस, कोतमा स्टेशन 14.56 बजे पहुंचेगी एवं 14.58 बजे रवाना होगी | इसी प्रकार गाड़ी संख्या 22407 अम्बिकापुर-निजामुद्दीन एक्सप्रेस, कोतमा स्टेशन 09.46 बजे पहुंचेगी एवं 09.48 बजे रवाना होगी |
👉 गाड़ी संख्या 18477 पुरी-योगनगरी ऋषिकेश उत्कल एक्सप्रेस दिनांक 27 फरवरी 2026 से तथा गाड़ी संख्या 18478 योगनगरी ऋषिकेश-पुरी उत्कल एक्सप्रेस दिनांक 28 फरवरी 2026 से वेंकटनगर स्टेशन में ठहराव के साथ चलेगी | गाड़ी संख्या 18477 पुरी-योगनगरी ऋषिकेश उत्कल एक्सप्रेस, वेंकटनगर स्टेशन 16.29 बजे पहुंचेगी एवं 16.31 बजे रवाना होगी | इसी प्रकार गाड़ी संख्या 18478 योगनगरी ऋषिकेश-पुरी उत्कल एक्सप्रेस, वेंकटनगर स्टेशन 06.32 बजे पहुंचेगी एवं 06.34 बजे रवाना होगी |
 उत्कल एक्सप्रेस का वेंकटनगर में ठहराव की सुविधा के कारण कुछ स्टेशनों के समय सारिणी में आंशिक बदलाव
उत्कल एक्सप्रेस का वेंकटनगर में ठहराव की सुविधा के कारण 18477 पुरी-योगनगरी ऋषिकेश उत्कल एक्सप्रेस का जैतहरी स्टेशन के समय सारिणी में आंशिक परिवर्तन की जा रही है | अब यह गाड़ी 16.39 बजे के बजाय 16.44 बजे जैतहरी स्टेशन पहुंचेगी | इसी प्रकार गाड़ी संख्या 18478 योगनगरी ऋषिकेश-पुरी उत्कल एक्सप्रेस का पेंड्रा रोड और बेलगहना स्टेशन के समय सारिणी में भी आंशिक परिवर्तन की जा रही है अब यह गाड़ी 06.45 बजे के बजाय 06.48 बजे पेंड्रा रोड स्टेशन तथा 07.45 बजे के बजाय 07.48 बजे बेलगहना स्टेशन पहुंचेगी |
ब्यूरो चीफ शंकर अघिजा 
क्राइम रिपोर्टर राजा जनक्यानी
Leave A Reply

Exit mobile version