रायपुर
स्टेशन रोड नर्मदापारा स्थित सर्वधर्म संकटमोचन हनुमान मंदिर समिति द्वारा आज होली का पावन पर्व बड़े ही हर्षोल्लास और पारंपरिक गरिमा के साथ मनाया गया। इस विशेष अवसर पर समिति के संरक्षक और सुप्रसिद्ध समाजसेवी कुबेर राठी एवं जानकीप्रसाद गुप्ता विशेष रूप से उपस्थित रहे। कार्यक्रम के दौरान दोनों संरक्षकों ने समिति के सभी सदस्यों और उपस्थित श्रद्धालुओं को गुलाल लगाकर होली की आत्मीय शुभकामनाएं दीं और समाज में प्रेम एवं भाईचारे का संदेश प्रसारित किया।
समारोह के दौरान मंदिर परिसर में उत्सव का माहौल रहा, जहाँ उपस्थित सभी सदस्यों ने एक-दूसरे को रंग-गुलाल लगाकर पर्व की खुशियाँ साझा कीं।
समाजसेवी कुबेर राठी ने इस अवसर पर कहा कि होली का यह रंगोत्सव हमारे जीवन में आपसी सौहार्द और एकता का प्रतीक है। समाजसेवी जानकीप्रसाद गुप्ता ने सभी के सुख-समृद्धि की कामना करते हुए मंदिर समिति द्वारा किए जा रहे सेवा कार्यों की सराहना की।
इस मिलन समारोह में समिति के सभी सदस्यों ने सक्रिय रूप से अपनी सहभागिता दर्ज कराई। कार्यक्रम के अंत में सभी ने एक साथ मिलकर पर्व का आनंद लिया और समाज की उन्नति का संकल्प दोहराया।
रिपोर्ट: मयंक श्रीवास्तव







