इंदौर
सराहनीय कार्य पुलिस ने तत्काल कार्यवाही करते हुए रास्ता भूल चुकी बेटी को घर शकुशल पहुंचाया
इंदौर- शहर के थाना एरोड्रम पुलिस ने संवेदनशीलता का परिचय देते हुए तत्परता से दो नाबालिग बच्चियों जो खेलते खेलते घर से दूर निकल गई थी बच्चियों को सकुशल उनके परिजनों को सौंपा ,, राखी मिश्रा ने अपनी दो बेटियों को स्कूल यूनिफॉर्म में तैयार कर स्वयं किसी कार्य में व्यस्त होने से दोनों बच्चियां घर से बाहर निकल गईं और खेलते-खेलते कॉलोनी से बाहर पहुँच कर रास्ता भटक गई,,घर का रास्ता भूल जाने के बाद वे दोनों रोते हुए वेयर हाउस हम्माल कॉलोनी, बांगड़दा रोड तक पहुँच गईं।पुलिस के संज्ञान में आते ही तत्काल कार्रवाई करते हुए थाना प्रभारी एरोड्रम, तरुण सिंह भाटी ने FRV/DIAL-112 टीम को तत्परता से कार्रवाई करने के निर्देश दिए FRV में तैनात पुलिसकर्मी कैलाश मेढ़ा एवं आरक्षक 3169 पुष्पेन्द्र कुमार ने जिम्मेदारी निभाते हुए बच्चियों से स्कूल का नाम पता पूछकर तत्काल स्कूल स्टाफ से संपर्क किया। स्कूल के माध्यम से बच्चियों के माता-पिता का पता एवं मोबाइल नंबर प्राप्त कर, उनकी मां राखी मिश्रा को सूचित कर पुलिस ने दोनों बच्चियों को सुरक्षित रूप से उनकी मां श्रीमती राखी मिश्रा के सुपुर्द कर दिया ,, नागरिकों ने पुलिस के इस सराहनीय कार्य की प्रशंसा हो रही है
इंदौर पुलिस :- आपकी सुरक्षा-हमारा संकल्प
इन्दौर पुलिस आपकी सेवा में सदा तत्पर
रिपोर्ट मनोज कुमार शर्मा इंदौर





