e8f3c05e 97f7 4d3f baf1 f16c32ef7a20 1

शहडोल-जिला कांग्रेस कमेटी शहडोल द्वारा देश के पूर्व प्रधानमंत्री, भारत रत्न स्वर्गीय राजीव गांधी की जयंती पूरे गरिमामय वातावरण में ‘सद्भावना दिवस’ के रूप में मनाई गई। इस पावन अवसर पर सिंहपुर ब्लॉक के ग्राम चुनिया और जिला मुख्यालय स्थित कांग्रेस भवन में विशेष कार्यक्रमों का आयोजन हुआ।

आधुनिक भारत के विजन को किया याद

​ग्राम चुनिया में जिलाध्यक्ष अजय अवस्थी की अध्यक्षता में गरिमामय सभा हुई, जिसका संयोजन जिला महामंत्री हीरामणी पटेल एवं ब्लॉक अध्यक्ष अजीत सोनी ने किया। कार्यकर्ताओं ने राजीव गांधी के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उनके आदर्शों को आत्मसात करने का संकल्प लिया। इसके उपरांत जिला कांग्रेस भवन में दीप प्रज्वलन व माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया गया।
​सभा को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष अजय अवस्थी ने कहा कि राजीव गांधी आधुनिक भारत के दूरदर्शी वास्तुकार थे। भारत में संचार क्रांति, कंप्यूटर युग और सूचना प्रौद्योगिकी की नींव रखने का ऐतिहासिक श्रेय उन्हीं को जाता है। उन्होंने युवाओं को मताधिकार की उम्र 21 से घटाकर 18 वर्ष कर राष्ट्र निर्माण की मुख्यधारा से जोड़ा और पंचायती राज को संवैधानिक मजबूती दी।

शांति, सद्भाव और युवा शक्ति का संकल्प

जिलाध्यक्ष ने रेखांकित किया कि राजीव गांधी का ध्येय तकनीक और युवा ऊर्जा के दम पर सशक्त भारत का निर्माण करना था। उनका जीवन सामाजिक समरसता, राष्ट्रीय अखंडता और शांति की प्रेरणा देता है। विविधता में एकता को संजोना ही उनके प्रति सच्ची श्रद्धांजलि है।
जिला कांग्रेस कमेटी के मुख्य प्रवक्ता पीयूष शुक्ला के अनुसार, आयोजन में पूर्व जिलाध्यक्ष नीरज द्विवेदी, जिला उपाध्यक्ष अनुज मिश्रा, राम नरेश तिवारी, प्रमोद जैन, नरेंद्र मरावी, हीरामणी पटेल, अजीत सोनी, शिव शंकर प्रसाद शुक्ला, विष्णु प्रताप सिंह, अजय सनपाल, दल प्रताप सिंह, महफूज अली, ललन सिंह मरावी, इकबाल अली, हीरालाल प्रजापति, विमल सिंह गुर्जर, जयकरण सिंह, राज कुमार कोल, शंभूलाल पटेल, साहू, कृष्णापाल पटेल, दयाशंकर पटेल, रामदीन पटेल, दुर्गेश सिंह, चमोलीय, दुईजी बाई, भारत पटेल, गोविंद पटेल, राजेश पटेल, महेश पटेल, प्रमोद पटेल, रामचरण पटेल, लक्ष्मण पटेल, गोरे कोरी, सुनील, नंदन पटेल, रमायन पटेल, सोनू कुशवाहा, कल्लू पटेल, संजीत बैगा, कामता पटेल, करण पटेल, प्रेमलाल, नेजमणि पटेल, कुशारी बैगा, हरिदास बैगा, भोले पटेल, माधव पटेल, धनश्याम कोरी सहित बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि व कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

अजय पाल

Comments are closed.

Exit mobile version