सकल हिन्दू समाज द्वारा आयोजित विराट हिन्दू सम्मेलन संपन्न
कटनी
कटनी जिले की बहोरीबंद तहसील में संघ शताब्दी वर्ष पर आज बाकल थाना अंतर्गत ग्राम पटोरी में हिंदू एकता सम्मेलन आयोजित किया गया आयोजित हिंदू सम्मेलन में मुख्य वक्ता के रूप में पधारे दिनेश प्रताप सिंह जी ने संबोधित किया। उन्होंने कहा कि हिंदू जातियों में बंटेगा तो फिर स्थिति खराब होगी। घटेगा तो भी उसके लिए मुश्किल खड़ी होगी। इसलिए हमें बंटना और घटना दोनों नहीं है। उन्होंने जयघोष किया कि हम सब भारत माता की संतानें हैं। हिंदू हैं भाई भाई मातृशक्ति से बहन ज्योति जी ने कहा कि पंच परिवर्तन देश की ताकत है। हमें संयुक्त परिवार बनाए रखना है।
मातृशक्ति से बहन निधि ने कहा कि हिंदुओं को बदनाम करने के लिए समाज को जातियों में बांटने की साजिश की गई। कहा कि घर घर में संस्कार की पाठशाला चलनी चाहिए कार्यक्रम में 2000 से भी अधिक की संख्या में हिंदू भाई माताएं बहने इकट्ठी हुई
कार्यक्रम के दौरान उपस्थित गणमान्य नागरिक अमर सिंह, मुरारी लाल महतो गोपाल पटेल,धनीराम पटेल ,पुष्पेंद्र पटेल बिहारी यादव, रामदास सेन ,गोकुल सिंह बिहार विश्वकर्मा ,महेंद्र राय ,चंद्रिका प्रसाद ,कमलेश चौधरी उपस्थित रहे जिन्होंने हिंदुओं को एक रहने की राय सुनिश्चित की कार्यक्रम के दौरान मंच का संचालन भगवानदास पटेल द्वारा किया गया
🖋️ पुलिसवाला न्यूज़ कटनी से पारस गुप्ता की रिपोर्ट
Trending
- दमुआ थाना में शांति समिति की बैठक , रंगोत्सव पर गाइड लाइन जारी, परीक्षा के चलते डीजे पर प्रतिबन्ध
- शांति व सौहार्द पूर्ण वातावरण मे मनाये होली पर्व
- सिर पर बंधी पट्टी ने बढ़ाए सवाल, FSL टीम पहुंची; जांच के घेरे में रिश्तों का एंगल भी
- कलेक्टर आशीष तिवारी ने बहोरीबंद अस्पताल एवं शासकीय कार्यालयों का किया औचक निरीक्षण
- आगामी त्यौहारों को देखते हुए ,शांति समिति की बैठक संपन्न त्योहारों को सद्भाव और भाईचारे के साथ मनाएं
- मार्च माह में होली को छोड़कर सभी अवकाश दिवसों पर खुले रहेंगे पंजीयन कार्यालय
- भारतीय रेल में नवाचार को बढ़ावा देने और दावा न्यायाधिकरण की प्रक्रियाओं के डिजिटलीकरण के लिए नवप्रवर्तकों, स्टार्टअप्स, उद्योग और संस्थानों को जोड़ने हेतु तीसरे और चौथे सुधार के रूप में रेल टेक पोर्टल के लॉन्च की घोषणा
- बिलासपुर स्टेशन में चलाया गया औचक टिकट चेकिंग अभियान ।







