सतना मध्य प्रदेश

सतना। संकल्प सेवा अभियान के अंतर्गत जनसेवा एवं स्वास्थ्य जागरूकता की दिशा में नेत्र शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में बड़ी संख्या में नागरिकों की नेत्र जांच कर उन्हें आवश्यक चिकित्सकीय परामर्श एवं उपचार संबंधी जानकारी प्रदान की गई।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में सांसद श्री गणेश सिंह जी एवं भाजपा जिला अध्यक्ष श्री भगवती प्रसाद पांडे जी उपस्थित रहे। उन्होंने नेत्र शिविर के आयोजन की सराहना करते हुए कहा कि जरूरतमंद लोगों तक स्वास्थ्य सेवाएं पहुंचाना समाज सेवा का महत्वपूर्ण कार्य है।

शिविर में जिला चिकित्सालय के नेत्र रोग विशेषज्ञ, सद्गुरु नेत्र चिकित्सा केंद्र, चित्रकूट के विशेषज्ञ चिकित्सक तथा जिला चिकित्सा अधिकारी डॉ. मनोज शुक्ला जी द्वारा नागरिकों की नेत्र जांच एवं आवश्यक चिकित्सकीय परामर्श प्रदान किया गया।

इस अवसर पर मध्य प्रदेश जन अभियान परिषद के जिला समन्वयक श्री आशीष ताम्रकार जी भी उपस्थित रहे। उन्होंने शिविर में सहभागिता कर सेवा कार्यों का अवलोकन किया तथा स्वास्थ्य सेवाओं को समाज के जरूरतमंद वर्ग तक पहुंचाने की पहल की सराहना की।

कार्यक्रम में सामाजिक कार्यकर्ताओं सहित, नवांकुर संस्थाओं एवं परामर्शदाताओं ने सक्रिय सहभागिता करते हुए शिविर की व्यवस्थाओं में सहयोग किया। संकल्प सेवा अभियान के माध्यम से स्वास्थ्य, सेवा और जनजागरूकता से जुड़ी गतिविधियों को निरंतर आगे बढ़ाने का संकल्प लिया गया।

प्रशांत त्रिपाठी सतना ब्यूरो

Comments are closed.

Exit mobile version