दमुआ। श्री कृष्ण जन्मोत्सव के अवसर पर दमुआ नगर में यदुवंशी समाज द्वारा भव्य शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा में बड़ी संख्या में समाजजन एवं श्रद्धालु शामिल हुए। भगवान श्री कृष्ण के जयकारों से नगर का वातावरण भक्तिमय नजर आया।
शोभायात्रा के दौरान नगर के विभिन्न स्थानों पर श्रद्धालुओं एवं सामाजिक कार्यकर्ताओं द्वारा स्वागत किया गया। इसी क्रम में भारतीय जनता पार्टी के पदाधिकारीगण, नगर मंडल के कार्यकर्ताओं एवं सामाजिक कार्यकर्ताओं द्वारा शोभायात्रा में शामिल श्रद्धालुओं को फल वितरित किए गए।
इस दौरान भाजपा पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने भगवान श्री कृष्ण के जन्मोत्सव की शुभकामनाएं देते हुए सामाजिक एकता एवं भाईचारे का संदेश दिया। फल वितरण कार्यक्रम में बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं एवं स्थानीय नागरिकों ने सहभागिता की।
श्री कृष्ण जन्मोत्सव को लेकर पूरे दमुआ नगर में उत्साह और उल्लास का माहौल रहा। भव्य शोभायात्रा ने नगर में धार्मिक एवं सांस्कृतिक रंग बिखेर दिया।
असेंबली रिपोर्टर भगवानदास साहू
