शासकीय हाई स्कूल विंझिया में ‘उज्जवल भविष्य की राह’ कैरियर मार्गदर्शन कार्यशाला संपन्न

मंडला। शासकीय हाई स्कूल विंझिया में विद्यार्थियों को भविष्य की चुनौतियों के प्रति सजग करने और सही करियर चुनाव में मदद करने के उद्देश्य से कैरियर मार्गदर्शन कार्यशाला का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम करियर काउंसलर अखिलेश उपाध्याय ने छात्रों को सफलता के गुरुमंत्र दिए।
अखिलेश उपाध्यायने
कार्यशाला को संबोधित करते हुए कहा कि 10वीं कक्षा विद्यार्थी के जीवन का सबसे महत्वपूर्ण पड़ाव होता है। छात्रों को अपनी रुचि और क्षमता के आधार पर ही संकाय का चुनाव करना चाहिए। उन्होंने विज्ञान, कला, वाणिज्य और कृषि जैसे पारंपरिक क्षेत्रों के साथ-साथ आधुनिक युग के उभरते करियर विकल्पों जैसे डेटा साइंस और डिजिटल मीडिया की भी जानकारी दी। वर्तमान समय में स्वरोजगार की महत्ता को रेखांकित करते हुए बताया कि केवल सरकारी नौकरी ही एकमात्र विकल्प नहीं है। उन्होंने आई टी आई, डिप्लोमा कोर्सेज और प्रधानमंत्री कौशल विकास योजना के अंतर्गत संचालित विभिन्न अल्पविधि रोजगारोन्मुखी पाठ्यक्रमों के बारे में विस्तार से बताया, जो कम समय में छात्रों को आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बना सकते हैं।आगामी बोर्ड परीक्षाओं को ध्यान में रखते हुए विद्यार्थियों को समय प्रबंधन ,तनाव मुक्त पढ़ाई और उत्तर पुस्तिका में प्रभावी ढंग से लिखने की तकनीकें सिखाईं। उन्होंने छात्रों से कहा कि दृढ़ संकल्प और निरंतर अभ्यास ही सफलता की कुंजी है।
प्राचार्य मुकेश पांडे कलेक्टर की चिट्ठी का वाचन कर बोर्ड परीक्षाओं में अच्छे प्रदर्शन के लिए छात्रों को आशीर्वाद दिया। उन्होंने कहा कि इस तरह के आयोजन से ग् विद्यार्थियों का आत्मविश्वास बढ़ता है और उन्हें अपनी प्रतिभा को सही दिशा देने में मदद मिलती है।
इस अवसर पर शिक्षिका गायत्री शुक्ला, योगेंद्र पटेल अंजू दुबे, सुषमा पटेल, मेडम सालोमन, संगीता मेश्राम विद्यालय का समस्त स्टाफ, और बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।
मंडला से अशोक मिश्रा की रिपोर्ट

Leave A Reply