सरवाड़/अजमेर
अजमेर । वैष्णव सेवा समिति ब्यावर के तत्वाधान में दो दिवसीय प्रथम आदर्श निशुल्क सामूहिक विवाह सम्मेलन ओंकारेश्वर गार्डन उदयपुर रोड ब्यावर में रविवार को धूमधाम के साथ संपन्न हुआ । समारोह के अंतर्गत 7 मार्च को झंडा रोहण के साथ विनायक स्थापना कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। सांय 5:30 बजे गाजे बाजे
के साथ शोभा यात्रा निकाली गई। विवाह समारोह में हिंदू धर्म वैदिक विधान और भारतीय संस्कृति परंपरा के अनुरूप आयोजित किया गया । विवाह समारोह में 11 जोड़े (वर वधु )दांपत्य जीवन के परिणय सूत्र में बंधे । इस विवाह समारोह में ब्यावर , अजमेर , पाली , नागौर , केकड़ी, जिलों के वरवधू पधारे। वैष्णव सेवा समिति ब्यावर के अध्यक्ष रमेश प्रसाद वैष्णव एवं सामूहिक विवाह समारोह आयोजन समिति के अध्यक्ष कैलाश चन्द हरिव्यासी के कुशल नेतृत्व में उनकी संपूर्ण टीम ने दिन-रात अथक प्रयास करके उक्त समारोह को सफल बनाने का पूर्ण प्रयास किया । आयोजन की तैयारी में बालकृष्ण अग्रावत,श्री दास वैष्णव , नाथू दास वैष्णव, रामगोपाल वैष्णव,धर्मी चंद वैष्णव , दशरथ हरि व्यासी , सांवरलाल विठ्ठलानदी , लक्ष्मी नारायण वैष्णव , राहुल किलावत , सुरेश वैष्णव अध्यक्ष विश्व हिंदू परिषद , प्रेम दास शोभावत, जय प्रकाश वैष्णव, श्याम सुंदर वैष्णव, गोपाल सरमालिया सहित समाज के समर्पित कार्यकर्ताओ ने कार्य का संपादन शानदार तरीके से किया। आधुनिक दौर में विवाह में होने वाले अनावश्यक खर्च नहीं करने हेतु वैष्णव समाज के आर्थिक रूप से कमजोर परिवार पर आर्थिक भार नहीं पड़े इसी उद्देश्य को मध्य नजर रखते हुए सामूहिक विवाह सम्मेलन का आयोजन किया गया। समिति द्बारा सभी वर वधु एवं अतिथियों हेतु आवास , नास्ता, भोजन एवं चाय कॉफी की उत्तम व्यवस्था की गई । शनिवार को दोपहर तक वर वधु के आने का क्रम शुरू हो गया था। उनके ठहरने की उत्तम व्यवस्था की गई है । कार्यक्रम के तहत शनिवार को प्रातः झंडारोहण का कार्यक्रम धूमधाम के साथ संपन्न हुआ। 8 मार्च को प्रातः 9 बजे गाजे बाजे के साथ बारात बिदोरी निकली गई । तत्पश्चात वर के तोरण पर आने समिति के पदाधिकारियों व वधु पक्ष ने स्वागत किया। इसके पश्चात पाणि ग्रहण संस्कार का कार्यक्रम संपन्न हुआ । 11 बजे आशीर्वाद समारोह एवं भामाशाह सम्मान समारोह आयोजित किया गया । जिसमें विवाह सम्मेलन में नगद एवं सामग्री देने वाले भामाशाहों के साथ समाज की समितियों के पदाधिकारियों का भी राजस्थान की परंपरा अनुसार अभिनंदन किया गया । कार्यक्रम के पश्चात सभी समाज बन्धुओं ने स्नेह भोज किया । कार्यक्रम में आशीर्वाद देने के लिए जिला पुलिस अधीक्षक रतन सिंह, मुख्य चिकित्सा स्वास्थ्य अधिकारी संजय गहलोत , किन्नर समाज की किरण बाई वर वधु को आशीर्वाद देने हेतु पधारे। कार्यक्रम में अजमेर, ब्यावर,पीसागंन, नसीराबाद , केकड़ी, नागौर , पाली किशनगढ़, पुष्कर , मारवाड़ के समाज बंधुओ ने सम्मेलन में भाग लिया । कन्यादान में समिति की और सभी तरह के सामान के देने के साथ , कन्या दान में समाज बन्धुओं ने भी खुलकर आईटम सभी 11 वधुओं को दिया। समिति द्बारा घर से भी बढ़कर शानदार व्यवस्था सम्मेलन में रखी , जिसका सभी समाज बन्धुओं ने सराहनीय व्यवस्था के लिए समिति के पदाधिकारियों को धन्यवाद दिया। मंच संचालन शिक्षा विद मदनलाल वैष्णव , सुरेश वैष्णव व श्री दास वैष्णव रास ने किया। अंत में विवाह सम्मेलन के अध्यक्ष कैलाशचंद हरि व्यासी वैष्णव व सेवा समिति के अध्यक्ष रमेश प्रसाद वैष्णव ने सभी समाज बंधुओ का सम्मेलन में पधारने पर आभार प्रकट किया।
रिपोट: शिवशंकर वैष्णव








