बाबा के भक्तों ने निकाली पालकी यात्रा

बाबा के भक्तों ने दशहरा विजयादशमी साई पुण्यतिथि महोत्सव के रूप में मनाई ।
इस अवसर पर दमुआ साई धाम से जुड़े साई सेवकों ने। बाबा का काकड़ आरती से जागरण महाभिषेक पूजन किया और फिर भव्य पालकी यात्रा निकाली।

सुबह ब्रह्म मुहूर्त में बाबा के भक्तों ने काकड़ आरती के साथ बाबा का जागरण किया, जिसके बाद विधि-विधान से मंगल अभिषेक और पूजन किया गया। पूजन-अर्चना के पश्चात साई धाम से पालकी यात्रा प्रारंभ हुई।
साई नाम के जयकारों के साथ निकली पालकी शहर के गजानंद महाराज मंदिर पहुंची, जहां दोनों दिव्य संतों का आध्यात्मिक मिलन हुआ। इस अलौकिक दृश्य को देखकर श्रद्धालु भाव-विभोर हो गए। मंदिर में महाआरती के बाद प्रसाद वितरण किया गया।

पालकी यात्रा में बाबा के भाविक भक्त में शामिल हुए।

Leave A Reply