//प्रेस विज्ञप्ति//
रायपुर रायपुर पुलिस द्वारा वारंटीयों के विरूद्ध चलाया गया विशेष अभियान कुल 275 स्थाई/ गिरफ्तारी वारंट तामिल -इनमें, कई वर्षो से फरार हत्या, हत्या के प्रयास, बलात्कार, आर्म्स एक्ट, मारपीट, धोखाधड़ी एवं विभिन्न गंभीर अपराधों के स्थायी/अभियुक्त गिरफ्तारी वारंटों की, की गई तामिली
अभियान कार्यवाही के दौरान गुण्डा/बदमाशों की भी की गई चेकिंग।
पिछले 24 घंटे में कुल 275 स्थायी/अभियुक्त गिरफ्तारी वारंटों की तामिली की जाकर आरोपियों को किया गया गिरफ्तार।
अभियान कार्यवाही में रायपुर पुलिस के अलग-अलग थाना के प्रभारियों & अधि./कर्म. के लगभग 100 टीमो द्वारा अभियान चलाया गया।
वारंटियों में 7 वर्ष से अधिक फ़रार आरोपियों को भी किया गया गिरफ़्तार
पुलिस महानिरीक्षक रायपुर रेंज, अमरेश मिश्रा एवं उमनि/वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय डॉ. लाल उमेद सिंह के निर्देशन रायपुर पुलिस के समस्त पुलिस राजपत्रित अधिकारियों/थाना प्रभारियों को स्थायी/अभियुक्त गिरफ्तारी वारंटो की तामिली हेतु निर्देश दिये गये थे। जिसके तारतम्य में दिनांक 21.11.2025 को समस्त अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक & नगर पुलिस अधीक्षकों के पर्यवेक्षण में समस्त थाना प्रभारियों द्वारा अपने थानों के बलों के साथ अपने – अपने थाना क्षेत्रों में स्थायी/अभियुक्त गिरफ्तारी वारंटीयों के विरूद्ध विशेष अभियान चलाया गया।
विशेष अभियान कार्यवाही के विगत 24 घंटे के दौरान अलग – अलग थानों के हत्या, हत्या के प्रयास, बलात्कार, आर्म्स एक्ट, मारपीट, धोखाधड़ी एवं विभिन्न गंभीर अपराधों के कुल 275 स्थायी वारंट एवं अभियुक्त गिरफ्तारी वारंटों की तामिली की जाकर आरोपियों को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया गया।
कुल तामिल 275 स्थाई/अभियुक्त गिरफ्तारी वारंटों में कुछ वारंटियों को महाराष्ट्र, उड़ीसा एवं मध्यप्रदेश सहित सरहदी जिलों से गिरफ्तार किया गया है।
रिपोर्ट: मयंक श्रीवास्तव
ब्यूरो चीफ, पुलिसवाला न्यूज़
Trending
- सांतरागाछी-रानी कमलापति-सांतरागाछी हमसफर एक्सप्रेस का अनूपपुर में, उत्कल एक्सप्रेस का वेंकटनगर तथा निजामुद्दीन–अम्बिकापुर- निजामुद्दीन एक्सप्रेस का कोतमा स्टेशन में ठहराव का लोकार्पण माननीया सांसद श्रीमती हिमाद्री सिंह द्वारा किया गया |
- दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे, नागपुर मंडल द्वारा माह फरवरी में सेवानिवृत्त होने वाले 22 कर्मचारियों को दी गई भावभीनी विदाई
- फर्जी दस्तावेजों के सहारे स्पंज आयरन की तस्करी का भंडाफोड़: महासमुंद पुलिस ने 42 लाख के माल समेत 3 आरोपियों को दबोचा
- सरगुजा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: लैलूंगा से गांजा लाकर खपाने की फिराक में थे तस्कर, कार समेत 4 आरोपी गिरफ्तार
- छिंदवाड़ा :होली से पहले खाद्य विभाग की सख्त कार्रवाई, गंदगी मिलने पर रेस्टोरेंट का लाइसेंस निलंबित
- ब्रेकिंग न्यूज़ छिंदवाड़ा जिले के अंतर्गत तहसील जुन्नारदेव ग्राम पंचायत झोत कला में धरती आबा आदर्श ग्राम उत्कर्ष योजना की समीक्षा एवं क्षेत्र के जनजाति बंधुआ की समस्या निवारण हेतु संवाद कार्यक्रम रखा गया
- होली पर बेजुबानों से क्रूरता तो होगी जेल, रंग बन सकते हैं जानलेवा — ओम बड़ोदिया
- रायपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई: प्रतिबंधित नशीली टेबलेट्स के साथ विवेक उर्फ नंदू गिरफ्तार







