Close Menu
  • Home
  • देश
    • क्षेत्रीय खबर
  • राजनीति
  • मनोरंजन
    • सोशल मीडिया
  • व्यापार
  • रोजगार
  • स्वास्थ्य
  • आमने – सामने
  • अपराध
  • Patrika
    • Policewala Trademark
Like Us On Facebook
Loading...
What's Hot
49174632 bc39 42fc b323 2c9f7726f335

केंद्रीय नेतृत्व एवं प्रदेश नेतृत्व के निर्देश अनुसार आगामी समय में होने वाले मंडल स्तरीय 24 घंटे के प्रशिक्षण महाअभियान

February 28, 2026
b30ee067 49db 4a58 96e6 55d516ed3d28

खरोरा पुलिस का बड़ा खुलासा: पत्नी ने ही प्रेमी के साथ मिलकर की थी पति की हत्या, 04 गिरफ्तार

February 28, 2026
img 4818

रायपुर पुलिस का बड़ा धमाका: पेमेंट गेट-वे के जरिए ऑनलाइन सट्टा चलाने वाले अंतर्राज्यीय गिरोह का पर्दाफाश, गोवा और रायपुर से 7 गिरफ्तार

February 28, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
Trending
  • केंद्रीय नेतृत्व एवं प्रदेश नेतृत्व के निर्देश अनुसार आगामी समय में होने वाले मंडल स्तरीय 24 घंटे के प्रशिक्षण महाअभियान
  • खरोरा पुलिस का बड़ा खुलासा: पत्नी ने ही प्रेमी के साथ मिलकर की थी पति की हत्या, 04 गिरफ्तार
  • रायपुर पुलिस का बड़ा धमाका: पेमेंट गेट-वे के जरिए ऑनलाइन सट्टा चलाने वाले अंतर्राज्यीय गिरोह का पर्दाफाश, गोवा और रायपुर से 7 गिरफ्तार
  • छिंदवाड़ा पुलिस का जिला स्तरीय क्राइम मीटिंग में बड़ा एक्शन प्लान तैयार!
  • नक्सल उन्मूलन में बड़ी कामयाबी: गरियाबंद पुलिस और धमतरी DRG ने बरामद किया माओवादियों का बड़ा डंप
  • चांपा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: रेलवे ओवरब्रिज के नीचे गांजा तस्करी कर रहे दो नाबालिगों को दबोचा
  • बिलासपुर यूथ क्लब का शानदार आयोजन: मदीना इतेहाद ने जीता टेनिस बॉल टूर्नामेंट का खिताब
  • जिला प्रशासन और पुलिस प्रशासन ने ली शांति समिति की बैठक सभी सौहार्दपूर्ण ढंग से और भाईचारे के भाव के साथ त्यौहार मनाएं
Facebook X (Twitter) Instagram
PolicewalaPolicewala
header
  • Home
  • देश
    • क्षेत्रीय खबर
  • राजनीति
  • मनोरंजन
    • सोशल मीडिया
  • व्यापार
  • रोजगार
  • स्वास्थ्य
  • आमने – सामने
  • अपराध
  • Patrika
    • Policewala Trademark
header
  • Home
  • देश
  • राजनीति
  • मनोरंजन
  • व्यापार
  • रोजगार
  • स्वास्थ्य
  • आमने – सामने
  • अपराध
  • Patrika
Home - Policewala - रायपुर पुलिस का बड़ा धमाका: पेमेंट गेट-वे के जरिए ऑनलाइन सट्टा चलाने वाले अंतर्राज्यीय गिरोह का पर्दाफाश, गोवा और रायपुर से 7 गिरफ्तार
Policewala

रायपुर पुलिस का बड़ा धमाका: पेमेंट गेट-वे के जरिए ऑनलाइन सट्टा चलाने वाले अंतर्राज्यीय गिरोह का पर्दाफाश, गोवा और रायपुर से 7 गिरफ्तार

PolicewalaBy PolicewalaFebruary 28, 2026Updated:February 28, 2026No Comments5 Views
img 4818
Screenshot


रायपुर। राजधानी रायपुर की पुलिस ने ऑनलाइन सट्टे के खिलाफ अब तक की सबसे बड़ी और तकनीकी रूप से महत्वपूर्ण कार्रवाई करते हुए एक ऐसे अंतर्राज्यीय गिरोह को ध्वस्त किया है, जो न केवल सट्टा खिला रहा था बल्कि सट्टे की राशि के लेनदेन के लिए ‘पेमेंट गेट-वे पैनल’ का भी संचालन कर रहा था। रायपुर पुलिस की एंटी क्राइम एंड साइबर यूनिट (ACCU) और थाना न्यू राजेंद्र नगर की संयुक्त टीम ने इस मामले में रायपुर से 2 और गोवा में दबिश देकर 5 आरोपियों सहित कुल 7 शातिर सटोरियों को गिरफ्तार किया है।
इस पूरी कार्रवाई की सतत मॉनिटरिंग पुलिस उपायुक्त (क्राईम एवं साईबर) श्री स्मृतिक राजनाला एवं पुलिस उपायुक्त (वेस्ट जोन) श्री संदीप पटेल द्वारा की जा रही थी। आरोपियों की बदलती रणनीतियों को देखते हुए पुलिस अधिकारियों के निर्देशन में एसीसीयू की टीम ने भी अपनी कार्यप्रणाली बदली और तकनीकी विश्लेषण के जरिए इस नेटवर्क की जड़ तक पहुँचने में सफलता प्राप्त की।
पुलिस जांच में यह चौंकाने वाला खुलासा हुआ है कि आरोपी प्रतीक कुमार और सैन्की, जो हाल ही में दुबई से लौटे थे, भारत और विदेशों में संचालित ऑनलाइन क्रिकेट पैनलों के धन के लेनदेन के लिए भारत के विभिन्न हिस्सों में ‘पेमेंट गेट-वे’ स्थापित कर रहे थे। ये आरोपी सट्टे से प्राप्त अवैध राशि को क्रिप्टो करेंसी और USDT के माध्यम से अंतर्राष्ट्रीय पैनल संचालकों को भेजते थे। जांच के दौरान अब तक 46,500 USDT (लगभग 42 लाख भारतीय रुपये) के लेनदेन का पता चला है।
कार्रवाई की शुरुआत 25 फरवरी को हुई, जब मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने न्यू राजेंद्र नगर इलाके में एक संदिग्ध बलेनो कार की घेराबंदी की। कार सवार प्रतीक कुमार वीधवानी और सैन्की देवड़ा के मोबाइल चेक करने पर बैटिंग साइट्स और व्हाट्सएप गेट-वे ग्रुप (जयदेव ग्रुप और जेएमके ग्रुप) के संचालन के प्रमाण मिले। इनकी निशानदेही पर पुलिस की एक टीम को तत्काल गोवा रवाना किया गया, जहां एक किराए के मकान में चल रहे हाई-टेक ऑफिस से अन्य 5 आरोपियों को दबोचा गया।
पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 5 लैपटॉप, 1 टैब, 58 मोबाइल फोन (आईफोन सहित), 12 एटीएम कार्ड, राउटर और कार सहित कुल 22,14,600/- रुपये की सामग्री जप्त की है। गिरोह सट्टे के लेनदेन के लिए करीब 431 म्यूल बैंक खातों का इस्तेमाल कर रहा था। आरोपियों के खिलाफ थाना न्यू राजेंद्र नगर में छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम 2022 और भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है।
इस सफल ऑपरेशन में निरीक्षक सचिन सिंह (प्रभारी एसीसीयू), निरीक्षक नरेन्द्र मिश्रा (थाना प्रभारी न्यू राजेन्द्र नगर), उपनिरीक्षक सतीश पुरिया, मुकेश सोरी, अतुलेश राय, सउनि. प्रदीप चंदेल और एसीसीयू की पूरी टीम की महत्वपूर्ण भूमिका रही। पुलिस अब उन ग्राहकों की भी तलाश कर रही है जो इन पैनलों के जरिए सट्टा खेल रहे थे।
रिपोर्टर: मयंक श्रीवास्तव
ब्यूरो चीफ पुलिसवाला न्यूज़

Share this:

  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on X (Opens in new window) X
Policewala
  • Website

Related Posts

49174632 bc39 42fc b323 2c9f7726f335

केंद्रीय नेतृत्व एवं प्रदेश नेतृत्व के निर्देश अनुसार आगामी समय में होने वाले मंडल स्तरीय 24 घंटे के प्रशिक्षण महाअभियान

February 28, 2026
b30ee067 49db 4a58 96e6 55d516ed3d28

खरोरा पुलिस का बड़ा खुलासा: पत्नी ने ही प्रेमी के साथ मिलकर की थी पति की हत्या, 04 गिरफ्तार

February 28, 2026
9f991b5a 1419 452d aa66 931d053cb46e

छिंदवाड़ा पुलिस का जिला स्तरीय क्राइम मीटिंग में बड़ा एक्शन प्लान तैयार!

February 28, 2026

Comments are closed.

Like Us On Facebook
Loading...
Demo
Top Posts
ca0c6bec 738d 4641 80a1 379d7fdee152

रीठी के टहकारी में भीषण सड़क हादसा: दो बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत, दो की मौत, दो गंभीर घायल

February 3, 2026513
ab192098 0656 45ed 89ed 71d512a9e403

बालाघाट बीजेपी अध्यक्ष रामकिशोर कावरे पर ही कार्रवाई क्यों

February 13, 2026393
166d66dc d293 4420 b733 2ef8f69a914e

डिंडौरी मे रिश्वत मांगने वाले रोजगार सहायक को 5 वर्ष सश्रम कारावास

December 10, 2025370
web.whatsapp 21 1

ई-उपार्जन केंद्र में भूमि फर्जीवाड़ा अन्य की कृषि भूमि को अपनी बताकर धान विक्रय और किसान क्रेडिट कार्ड निर्माण का गंभीर मामला

December 30, 2025317
Don't Miss
49174632 bc39 42fc b323 2c9f7726f335 Policewala

केंद्रीय नेतृत्व एवं प्रदेश नेतृत्व के निर्देश अनुसार आगामी समय में होने वाले मंडल स्तरीय 24 घंटे के प्रशिक्षण महाअभियान

By PolicewalaFebruary 28, 20266

केंद्रीय नेतृत्व एवं प्रदेश नेतृत्व के निर्देश अनुसार आगामी समय में होने वाले मंडल स्तरीय…

Share this:

  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on X (Opens in new window) X
b30ee067 49db 4a58 96e6 55d516ed3d28

खरोरा पुलिस का बड़ा खुलासा: पत्नी ने ही प्रेमी के साथ मिलकर की थी पति की हत्या, 04 गिरफ्तार

February 28, 2026
img 4818

रायपुर पुलिस का बड़ा धमाका: पेमेंट गेट-वे के जरिए ऑनलाइन सट्टा चलाने वाले अंतर्राज्यीय गिरोह का पर्दाफाश, गोवा और रायपुर से 7 गिरफ्तार

February 28, 2026
9f991b5a 1419 452d aa66 931d053cb46e

छिंदवाड़ा पुलिस का जिला स्तरीय क्राइम मीटिंग में बड़ा एक्शन प्लान तैयार!

February 28, 2026
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • YouTube

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from SmartMag about art & design.

Demo
About Us

Policewala News delivers the fastest and most accurate updates on law enforcement, crime, and ground realities. No distortion, no sensationalism—just clear, truthful reporting. Policewala News: where every story is presented with honesty and integrity.

Facebook X (Twitter) YouTube
Our Picks
49174632 bc39 42fc b323 2c9f7726f335

केंद्रीय नेतृत्व एवं प्रदेश नेतृत्व के निर्देश अनुसार आगामी समय में होने वाले मंडल स्तरीय 24 घंटे के प्रशिक्षण महाअभियान

February 28, 2026
b30ee067 49db 4a58 96e6 55d516ed3d28

खरोरा पुलिस का बड़ा खुलासा: पत्नी ने ही प्रेमी के साथ मिलकर की थी पति की हत्या, 04 गिरफ्तार

February 28, 2026
Visitors
1492744
This Month : 29666
This Year : 64661
Total Users : 1066981
Views Today : 11249
Total views : 5186180
Who's Online : 3
Server Time : 2026-02-28
© 2026 Policewala Patrika. Designed by XorTechs.
  • Home
  • About Us
  • Contact Us

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.