रायपुर: राजधानी रायपुर में नशे के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत गुढ़ियारी पुलिस और रेलवे सुरक्षा बल (RPF) की संयुक्त टीम ने एक बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर 7 की पार्किंग के पास से एक अंतर्राज्यीय तस्कर और उसकी महिला साथी को रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से 13.156 किलोग्राम गांजा और दो मोबाइल फोन बरामद किए गए हैं, जिनकी कुल कीमत लगभग 6,77,800 रुपये आंकी गई है।
पुलिस को चकमा देने का अनूठा तरीका
पकड़े गए आरोपियों की पहचान राजेंद्र प्रसाद (29 वर्ष), निवासी कौशांबी (उत्तरप्रदेश) और हेमलता कैवर्त्य (30 वर्ष), निवासी कोटा (बिलासपुर) के रूप में हुई है। पूछताछ में यह चौंकाने वाला खुलासा हुआ कि दोनों आपस में प्रेमी-प्रेमिका हैं, लेकिन पुलिस की नजरों से बचने और संदेह से दूर रहने के लिए वे पति-पत्नी का स्वांग रचकर सफर करते थे। आरोपी गांजा को खड़ियार रोड से लेकर प्रयागराज (उत्तरप्रदेश) खपाने की फिराक में थे।
वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन में हुई कार्यवाही
यह पूरी कार्यवाही पुलिस उपायुक्त (नॉर्थ जोन) श्री मयंक गुर्जर (IPS) के दिशा-निर्देशों पर अमल में लाई गई। सूचना मिलते ही अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त (नॉर्थ जोन) श्री आकाश मरकाम और सहायक पुलिस आयुक्त (उरला) सुश्री पूर्णिमा लामा ने तत्काल टीम को तस्दीक और गिरफ्तारी के निर्देश दिए। मुखबिर से मिली सटीक सूचना के आधार पर गुढ़ियारी पुलिस और आर.पी.एफ. ने समन्वय स्थापित कर घेराबंदी की और संदिग्धों को धर दबोचा।
इनकी रही मुख्य भूमिका
इस सफल रेड में थाना गुढ़ियारी के प्रभारी निरीक्षक बी. एल. चंद्राकर, उप-निरीक्षक कैलाश केशरवानी के साथ आर.पी.एफ. से निरीक्षक कर्मपाल सिंह गुर्जर, सहायक उप-निरीक्षक एल. एन. सिंह, प्रधान आरक्षक वी. सी. बंजारे और आरक्षक विजय सिंहा ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ थाना गुढ़ियारी में अपराध क्रमांक 114/2026 के तहत धारा 20बी नारकोटिक एक्ट (NDPS) के अंतर्गत मामला दर्ज कर उन्हें न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है।
रिपोर्ट :मयंक श्रीवास्तव
ब्यूरो चीफ,पुलिसवाला न्यूज़
Trending
- रायपुर में गांजा तस्करी का भंडाफोड़: प्रेमी-प्रेमिका बनकर खड़ियार रोड से प्रयागराज ले जा रहे थे 13 किलो गांजा, पुलिस ने दबोचा
- एलपीजी गैस की कालाबाजारी अनियमितता कीअफ़वाहो के मध्य नजर थाना अधिकारी ने गोयला में गैस एजेंसी का लिया जायजा
- छिंदवाड़ा :दिनदहाड़े लाखों की चोरी, आवेदन लेकर उमरानाला पुलिस ने निभाई सिर्फ औपचारिकता
- समृद्धि सेवा संस्था गरियाबंद द्वारा सेवा का नया अध्याय — रक्तदान शिविर एवं निःशुल्क एंबुलेंस सेवा का शुभारंभ
- दमुआ में ‘स्वच्छ जल क्रांति’: नपा अध्यक्ष और CMO ने विपक्ष के आरोपों को किया ध्वस्त
- ग्राम मुंगली निवासी समाजसेवी पंडित अंकित शुक्ला बने भारतीय श्रमजीवी पत्रकार महासंघ के जिला मीडिया प्रभारी
- मैं जीवन की रक्षा का संकल्प लेकर, सेवा का दीप जलाने आया हूँ: स्वास्थ्य मंत्री श्री श्याम बिहारी जायसवाल
- आज जनपद पंचायत जुन्नारदेव के नवेगांव में भाजपा जिला अध्यक्ष आदरणीय श्रीशेषरावयादवजी आगमन हुआ







