रायपुर पुलिस ने GATE परीक्षा में हाईटेक नकल गिरोह का किया भंडाफोड़, हरियाणा के 6 आरोपी गिरफ्तार
रायपुर: राजधानी रायपुर के सरोना स्थित परीक्षा केंद्र में आयोजित राष्ट्रीय स्तर की ‘गेट’ (GATE) परीक्षा में सेंध लगाने की कोशिश कर रहे एक अंतरराज्यीय गिरोह को पुलिस ने धरदबोचा है। पुलिस ने इस मामले में हरियाणा के रहने वाले 6 आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जो ब्लूटूथ और सूक्ष्म इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों के जरिए परीक्षार्थियों को नकल कराने की साजिश रच रहे थे।
अधिकारियों के नेतृत्व में त्वरित कार्रवाई
नकल की साजिश की विश्वसनीय सूचना मिलते ही डीसीपी पश्चिम संदीप पटेल और डीसीपी क्राइम स्मृतिक राजनाला के निर्देशन में एक विशेष रणनीति तैयार की गई। एडीसीपी पश्चिम राहुल देव शर्मा के मार्गदर्शन में एसीपी पुरानी बस्ती और क्राइम के नेतृत्व में थाना डीडी नगर एवं एसीसीयू की संयुक्त टीम ने आयन डिजिटल जोन, सरोना के पास घेराबंदी की।
गूगल सर्च के जरिए पहुंचा रहे थे उत्तर
पुलिस की निगरानी के दौरान परीक्षा केंद्र के बाहर संदिग्ध अवस्था में घूम रहे व्यक्तियों को पकड़ा गया। पूछताछ में खुलासा हुआ कि केंद्र के भीतर मौजूद परीक्षार्थी ब्लूटूथ डिवाइस के माध्यम से प्रश्न पढ़ रहे थे, जिसका उत्तर बाहर बैठे उनके साथी गूगल सर्च के जरिए उन्हें उपलब्ध करा रहे थे। आरोपियों ने अभ्यर्थियों से इस काम के बदले मोटी रकम का सौदा किया था। पुलिस ने मौके से सूक्ष्म ईयर डिवाइस, ब्लूटूथ उपकरण, 8 मोबाइल फोन और सिम कार्ड बरामद किए हैं।
कानूनी कार्यवाही और गिरफ्तारी
मामले की गंभीरता को देखते हुए थाना डीडी नगर में आरोपियों के विरुद्ध अपराध क्रमांक 112/2026 के तहत भारतीय न्याय संहिता (BNS), IT एक्ट और लोक परीक्षा (अनुचित साधनों का निवारण) अधिनियम की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है। गिरफ्तार आरोपियों में दर्शन सहवाग, सुमित सहवाग, लक्ष्मीनारायण उर्फ लक्की, अमर, नरेंद्र कुमार और बंटी कुमार शामिल हैं, जो हरियाणा के झज्जर, फतेहाबाद और हिसार जिले के निवासी हैं। पुलिस अब इस नेटवर्क से जुड़े अन्य संभावित सुरागों की तलाश कर रही है।
रिपोर्ट: मयंक श्रीवास्तव
ब्यूरो चीफ,पुलिसवाला न्यूज़
Trending
- जनपद निधि पर डाका! घटिया निर्माण और अफसरों की मिलीभगत से 12 लाख की बाउंड्री वॉल सवालों में
- रायपुर: तड़के सुबह पुलिस की बड़ी स्ट्राइक; सेंट्रल ज़ोन में 132 बदमाशों की परेड, 11 वारंटी गिरफ्तार
- सावधान: ई-चालान के नाम पर साइबर ठगों का नया जाल, रायपुर पुलिस ने जारी की सख्त एडवाइजरी
- उजियारा अभियान: नरहरपुर पुलिस ने पकड़ा 33 लाख का गांजा, क्रेटा वाहन समेत 43 लाख का माल बरामद
- लोरमी क्षेत्र में अवैध रेत उत्खनन रोकने पहुंची वन विभाग की टीम पर हमला:
- विकसित भारत के संकल्प को लेकर रेमड़ा पहुँचे विधायक डॉ. संपत अग्रवाल, ‘घर-घर चलो अभियान’ के तहत जनता से किया सीधा संवाद
- रायपुर में युवाओं की अनोखी पहल — अंबेडकर जयंती अवसर पर पोस्टर विमोचन कार्यक्रम सफल
- अंतिम विदाई में मानवता की मिसाल: अखिल सिंधवानी ने जाते-जाते दो चेहरों पर बिखेरी रोशनी







