रायपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई: फरार वारंटी सहित तीन नशा तस्कर गिरफ्तार, भारी मात्रा में नशीली टैबलेट जब्त
रायपुर, 21 फरवरी 2026: राजधानी रायपुर की पुलिस ने नशे के सौदागरों के खिलाफ एक बड़ी सफलता हासिल की है। डीसीपी नार्थ मयंक गुर्जर और डीसीपी क्राइम स्मृतिक राजनाला के कुशल मार्गदर्शन में एसीसीयू और खमतराई पुलिस की संयुक्त टीम ने थाना प्रभारी राजेश सिंह के नेतृत्व में रिंग रोड नंबर 02 स्थित हाईटेक पार्किंग के पीछे घेराबंदी कर तीन शातिर तस्करों को धर दबोचा। पकड़े गए आरोपियों की पहचान अविनाश कुमार, राहुल कुमार शाह और रोशन यादव के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार, इस पूरे गिरोह का मास्टरमाइंड अविनाश कुमार है, जो एक फरार वारंटी था और पड़ोसी राज्यों से प्रतिबंधित दवाइयां मंगाकर रायपुर में खपाने का काम कर रहा था।
तलाशी के दौरान आरोपियों के पास से 556 नग प्रतिबंधित नशीली टैबलेट (निट्राजेपम एवं स्पासमो) बरामद की गई है। पुलिस ने नशीली दवाओं के साथ तस्करी में इस्तेमाल की जा रही सुजुकी एक्सेस दुपहिया वाहन को भी जब्त किया है, जिसकी कुल कीमत लगभग 2,62,400/- रुपये आंकी गई है। थाना प्रभारी राजेश सिंह की मौजूदगी में पकड़े गए तीनों आरोपियों के खिलाफ थाना खमतराई में नारकोटिक एक्ट की धारा 22(ख) के तहत अपराध पंजीबद्ध किया गया है। वर्तमान में पुलिस आरोपियों से कड़ी पूछताछ कर रही है ताकि इस अवैध कारोबार के फॉरवर्ड और बैकवर्ड लिंकेजेस का पता लगाकर पूरे नेटवर्क को ध्वस्त किया जा सके।
रिपोर्ट: मयंक श्रीवास्तव
ब्यूरो चीफ,पुलिसवाला न्यूज़
Trending
- दरिंदगी की आशंका से सन्न शहपुरा, मां की संदिग्ध हालात में मिले शव ने बढ़ाए सवाल
- सांतरागाछी-रानी कमलापति-सांतरागाछी हमसफर एक्सप्रेस का अनूपपुर में, उत्कल एक्सप्रेस का वेंकटनगर तथा निजामुद्दीन–अम्बिकापुर- निजामुद्दीन एक्सप्रेस का कोतमा स्टेशन में ठहराव की सुविधा ।
- बिलासपुर (छ.ग.) के सिविल लाईन थाना क्षेत्र में 25.02.2026 को एक महत्वपूर्ण कार्रवाई में (1)जूली चौधरी गुरु रजिया किन्नर उम्र 36 वर्ष (2) नफीसा खातून गुरु रजिया किन्नर उम्र 25वर्ष को गिरफ्तार किया गया। आरोपी ने नेहरू चौक ट्रैफिक सिग्नल के पास लोगों से पैसा मांगकर परेशान करने की घटना को अंजाम दिया।
- थाना सुवासरा डायल 112 ने तुरत पहुंचकर की घायलों की मदद
- थाना क्षेत्र में 25.02.2026 को एक महत्वपूर्ण कार्रवाई में (1)जूली चौधरी गुरु रजिया किन्नर उम्र 36 वर्ष (2) नफीसा खातून गुरु रजिया किन्नर उम्र 25वर्ष को गिरफ्तार किया गया। आरोपी ने नेहरू चौक ट्रैफिक सिग्नल के पास लोगों से पैसा मांगकर परेशान करने की घटना को अंजाम दिया।
- “विकसित छत्तीसगढ़ के लिए संकल्पित बजट है” चंद्रहास गोलू चंद्राकर ने की बजट की तारीफ
- ऑपरेशन गोल्ड के सभी जांबाज टीम का सर्राफा एसोसिएशन ने किया सम्मान आईजी ने दिए सुरक्षा के मंत्र
- थाना क्षेत्र में 25.02.2026 को एक महत्वपूर्ण कार्रवाई में (1)जूली चौधरी गुरु रजिया किन्नर उम्र 36 वर्ष (2) नफीसा खातून गुरु रजिया किन्नर उम्र 25वर्ष को गिरफ्तार किया गया। आरोपी ने नेहरू चौक ट्रैफिक सिग्नल के पास लोगों से पैसा मांगकर परेशान करने की घटना को अंजाम दिया।







