रायपुर

रायपुर पुलिस कमिश्नरेट

शहर में नशीले पदार्थों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत आजाद चौक थाना पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। ईदगाहभाठा मैदान के पास गांजा बेचने की फिराक में घूम रहे दो आरोपियों—रहमु खान (32) और ईकबाल खान उर्फ इद्दु (35)—को पुलिस ने रंगे हाथों धर दबोचा। दोनों आरोपी ईदगाहभाठा क्षेत्र के ही निवासी हैं।

पुलिस उपायुक्त (पश्चिम क्षेत्र)  रॉबिन्सन गुरिया के दिशा निर्देश तथा अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त राहुल देव शर्मा के मार्गदर्शन में एवं थाना प्रभारी राजेश सिंह के नेतृत्व में इस त्वरित कार्रवाई को अंजाम दिया गया। मुखबिर की सटीक सूचना पर पुलिस टीम ने घेराबंदी कर दोनों संदेहियों को रोका और तलाशी ली, जिसमें उनके पास मौजूद थैले से 3.380 किलोग्राम अवैध गांजा बरामद हुआ। जप्त किए गए गांजे की अनुमानित कीमत लगभग 1,69,000 रुपये बताई जा रही है।

आजाद चौक थाना पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ अपराध क्रमांक 163/26 धारा 20(बी) और 29 नारकोटिक एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है और आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

रिपोर्ट: मयंक श्रीवास्तव 

ब्यूरो चीफ, पुलिसवाला न्यूज़

Leave A Reply

Exit mobile version