रायपुर पुलिस की एंटी क्राइम एंड साइबर यूनिट ने ऑनलाइन सट्टे के खिलाफ एक बड़ी सफलता हासिल करते हुए कबीर नगर थाना क्षेत्र से चार सटोरियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस उपायुक्त स्मृतिक राजनाला और संदीप पटेल की सतत मॉनिटरिंग में हुई इस कार्रवाई के दौरान तिरंगा चौक के पास से दीपक सचदेवा, गौरव सचदेवा, ऋषभ रंगलानी और ओम खेमानी को घेराबंदी कर पकड़ा गया। ये आरोपी विभिन्न वेबसाइट्स के माध्यम से मास्टर आईडी बांटकर अवैध लाभ कमा रहे थे और ट्रांजेक्शन के लिए किराए के ‘म्यूल खातों’ का उपयोग कर रहे थे।
पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 17 लाख रुपये नगद, 7 मोबाइल फोन और भारी मात्रा में एटीएम व बैंक दस्तावेज बरामद किए हैं, जिनकी कुल कीमत लगभग 19.70 लाख रुपये आंकी गई है। पकड़े गए आरोपियों में से दो का पुराना आपराधिक रिकॉर्ड भी रहा है। पुलिस अब उन खाताधारकों और ग्राहकों की कुंडली खंगाल रही है जो इस गिरोह के संपर्क में थे। उल्लेखनीय है कि वर्ष 2026 में रायपुर पुलिस अब तक सट्टे के मामलों में करीब 1.92 करोड़ रुपये का मशरूका जप्त कर चुकी है, जो पुलिस की बदलती रणनीति और सतर्कता का परिणाम है।
रिपोर्ट, मयंक श्रीवास्तव
ब्यूरो चीफ, पुलिसवाला न्यूज़
Trending
- मार्च माह में होली को छोड़कर सभी अवकाश दिवसों पर खुले रहेंगे पंजीयन कार्यालय
- भारतीय रेल में नवाचार को बढ़ावा देने और दावा न्यायाधिकरण की प्रक्रियाओं के डिजिटलीकरण के लिए नवप्रवर्तकों, स्टार्टअप्स, उद्योग और संस्थानों को जोड़ने हेतु तीसरे और चौथे सुधार के रूप में रेल टेक पोर्टल के लॉन्च की घोषणा
- बिलासपुर स्टेशन में चलाया गया औचक टिकट चेकिंग अभियान ।
- एसीबी बिलासपुर की बड़ी सफलतम कार्यवाही।
- Rashmika Mandanna ने साउथ स्टार Vijay Deverakonda संग लिए फेरे; तेलुगु-कोडवा रीति-रिवाज से संपन्न हुईं रस्में
- मन्दसौर: भय्यू लाला हत्याकांड का पर्दाफाश, पत्नी ने मारी गोली; दो सहयोगी गिरफ्तार
- थाना वायडी नगर पुलिस द्वारा मात्र 15 घण्टे में कार का शीशा तोडकर नगद 10 लाख रुपये चुराने वाले अतंर्राज्यीय शातीर अपराधीयों को गिरफ्तार कर चोरी गए रुपये बरामद किये गए
- रायपुर पुलिस का बड़ा प्रहार: कालीबाड़ी के ‘नशे के साम्राज्य’ का अंत, कुख्यात हिस्ट्रीशीटर मुकेश बनिया और उसका भाई गिरफ्तार
