रायपुर। राजधानी के पुरानीबस्ती थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले भांठागांव स्थित अवधपुरी इलाके में उस वक्त सनसनी फैल गई, जब नीट की तैयारी कर रहे एक छात्र ने दो मंजिला इमारत से कूदकर अपनी जीवनलीला समाप्त कर ली। प्राप्त जानकारी के अनुसार, छात्र ने गले में जीआई तार बांधकर छत से छलांग लगा दी, जिसके चलते मौके पर ही उसकी दर्दनाक मौत हो गई। घटना की भयावहता को देखते हुए आसपास के निवासियों में गहरा शोक व्याप्त है।
सूचना मिलते ही पुरानीबस्ती पुलिस की टीम घटनास्थल पर पहुंची और कानूनी औपचारिकताएं पूरी करते हुए शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल रवाना किया। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि प्रथम दृष्टया यह मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है, परंतु मौत के वास्तविक कारणों की पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और विस्तृत जांच के बाद ही हो पाएगी। फिलहाल पुलिस छात्र के परिजनों और मित्रों से पूछताछ कर रही है ताकि इस कठोर कदम के पीछे छिपे कारणों का खुलासा हो सके। इस हृदयविदारक घटना ने एक बार फिर प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे छात्रों के मानसिक दबाव पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।
रिपोर्ट :मयंक श्रीवास्तव
ब्यूरो चीफ, पुलिसवाला न्यूज़
Trending
- कलेक्टर की सख्ती: किसानों की शिकायत मिली तो सीधे होगी कार्रवाई
- छिंदवाड़ा पुलिस बल ने आगामी त्यौहार ईद उल जुहा (बकरीद) को दृष्टिगत रखते हुए निकाला फ्लैग मार्च
- चिरमिरी को मिली विकास की बड़ी सौगात: ₹5.09 करोड़ की लागत से बनेगा अत्याधुनिक ऑडिटोरियम
- भाजपा किसान मोर्चा सिवनी की काम काजी बैठक संपन्न
- तुलसी कौशिक ने दी रूपनारायण सिन्हा को श्रद्धांजलि, जताया गहरा दुख
- गरियाबंद भाजपा सोशल मीडिया की नई कार्यकारिणी घोषित, जिला एवं मंडल स्तर पर मिली नई जिम्मेदारियां
- जिला सीईओ श्री प्रखर चंद्राकर ने लाईवलीहुड कॉलेज का किया औचक निरीक्षण
- हसदेव नदी में रेत माफियाओं पर प्रशासन की बड़ी कार्रवाई
