बिलासपुर। राजकिशोर नगर चौक स्थित करीब 30 वर्ष पुराने हनुमान जी के मंदिर की पुनर्स्थापना को लेकर श्रद्धालुओं में उत्साह का माहौल है। मंदिर को दूसरी जगह स्थापित करने के लिए बेलतरा विधायक शुशांत शुक्ला द्वारा विधिवत पूजा-अर्चना के साथ भूमि पूजन किया गया।
भूमि पूजन के दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालु एवं क्षेत्रवासी उपस्थित रहे। वैदिक मंत्रोच्चार और धार्मिक विधि-विधान के साथ कार्यक्रम संपन्न हुआ।
स्थानीय लोगों के लिए यह मंदिर लंबे समय से आस्था और श्रद्धा का प्रमुख केंद्र रहा है। करीब तीन दशक पुरानी इस धार्मिक धरोहर को नई जगह पुनर्स्थापित किए जाने से क्षेत्रवासियों में खुशी है। लोगों का कहना है कि नई जगह मंदिर के निर्माण और पुनर्स्थापना से धार्मिक गतिविधियों को बेहतर स्थान मिलेगा तथा आने वाली पीढ़ियां भी इस आस्था से जुड़ी रहेंगी।


विधायक सुशांत शुक्ला ने इस अवसर पर मंदिर की धार्मिक एवं सामाजिक महत्ता को रेखांकित करते हुए क्षेत्रवासियों को शुभकामनाएं दीं। कार्यक्रम में उपस्थित श्रद्धालुओं ने जय श्रीराम और जय हनुमान के जयकारों के साथ इस शुभ कार्य का स्वागत किया। इस शुभ अवसर में विधायक सुशांत शुक्ला के साथ 50 नंबर वार्ड के पार्षद जय वाधवानी,वार्ड नंबर 51 के पार्षद प्रीतेश सोनी,मंडल अध्यक्ष हरिओम कश्यप,युवामोर्चा के जिला अध्यक्ष ऋषभ चतुर्वेदी,युवा मोर्चा के मंडल अध्यक्ष शरद खैरवार,लखन शर्मा,शैलेश गोरख,शंकर नायडू,नरेश नायर,तिलकराम साहू (MIC मेम्बर) सहित हज़ारो की संख्या में श्रद्धालू उपस्थित रहे।
श्रद्धा की पुरानी विरासत, अब नए स्थान पर नया स्वरूप — जय बजरंगबली।

खबर-राजा जंक्यानी

Leave A Reply

Exit mobile version