स्लीमनाबाद। रबी सीजन में सिंचाई का कार्य शुरू होते ही बिजली विभाग ने कृषि पंप उपभोक्ताओं पर शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। विद्युत विभाग द्वारा स्थाई कृषि बिजली कनेक्शनों की जांच के साथ-साथ बकाया बिजली बिलों की वसूली के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है।
इसी कड़ी में रविवार को विद्युत वितरण केंद्र स्लीमनाबाद की अलग-अलग टीमों ने क्षेत्र के मटवारा, बंधी, इमलिया, छपरा, सिंहुड़ी, सलैया फाटक, कछपुरा सहित आसपास के गांवों में पहुंचकर कृषि पंप कनेक्शनों की सघन जांच की।
जांच अभियान के दौरान कृषि पंपों के बिजली कनेक्शन, बिजली उपयोग एवं संबंधित दस्तावेजों की पड़ताल की गई। इस दौरान बिजली उपयोग में अनियमितताएं पाए जाने पर संबंधित उपभोक्ताओं के पंचनामे तैयार किए गए। वहीं विभाग द्वारा उपभोक्ताओं को नियमानुसार बिजली का उपयोग करने और लंबित बिजली बिलों का भुगतान समय पर करने के निर्देश भी दिए जा रहे हैं।
विद्युत विभाग की इस कार्रवाई से क्षेत्र के कृषि पंप उपभोक्ताओं में हलचल देखी जा रही है। रबी सीजन को देखते हुए विभाग द्वारा जांच एवं बकाया वसूली अभियान को लगातार जारी रखने की तैयारी की जा रही है।
इनकी रही प्रमुख भूमिका
इस अभियान में सहायक अभियंता दिलदार डाबर के नेतृत्व में ओमप्रकाश यादव, अनिल तिवारी, राहुल त्रिपाठी, मोहित यादव, के.पी. सिंह, बलराम, इंजमाम एवं भाईजान सहित विद्युत विभाग की टीम के अन्य कर्मचारी शामिल रहे।
पुलिस वाला न्यूज — कटनी से नवीन पांडे की रिपोर्ट।

