शहडोल मध्यप्रदेश
शिवानी पैरामेडिकल कॉलेज में 30 यूनिट रक्तदान
शहडोल -हर वर्ष की भाती इस वर्ष भी शिवानी पैरामेडिकल कॉलेज में एक भव्य रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया, जिसमें छात्र-छात्राओं और स्टाफ ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए 30 यूनिट रक्त एकत्रित किया। इस अवसर पर कॉलेज के निदेशक डॉ. डी.के. द्विवेदी ने युवाओं को संबोधित करते हुए कहा कि रक्तदान से हम अनजान लोगों के साथ अनमोल रिश्ता जोड़ सकते हैं। आपके द्वारा दिया गया रक्त किसी व्यक्ति को नया जीवन प्रदान कर सकता है।

शिविर में जिला चिकित्सालय शहडोल के ब्लड बैंक प्रभारी डॉ. अब्दुल शमीम मुख्य रूप से उपस्थित रहे। उन्होंने रक्तदान से जुड़ी भ्रांतियों को दूर करते हुए बताया कि 18 से 60 वर्ष का कोई भी स्वस्थ व्यक्ति रक्तदान कर सकता है। उन्होंने पैरामेडिकल और नर्सिंग के छात्रों से समाज में जागरूकता फैलाने की अपील की।
इस कार्यक्रम में डॉ. रुद्र द्विवेदी, नर्सिंग प्रभारी मंगला श्रीवास, रजनीश त्रिपाठी और जिला ब्लड बैंक की टीम (श्रीमती श्यामला रॉव, बृजेश श्रीवास्तव) ने सक्रिय भूमिका निभाई। रीता शर्मा, शुभम पटेल और ओम सिंह सहित कई विद्यार्थियों ने स्वेच्छा से रक्तदान किया, जिन्हें संस्था द्वारा प्रमाण-पत्र देकर सम्मानित किया गया।

अजय पाल







