मुख्यमंत्री लोक कलाकार प्रोत्साहन योजना-2026 का सांस्कृतिक प्रकोष्ठ, भाजपा छत्तीसगढ़ ने किया स्वागत
रायपुर, एमसीबी-
सांस्कृतिक प्रकोष्ठ, भाजपा छत्तीसगढ़ ने प्रदेश सरकार द्वारा प्रारंभ की गई मुख्यमंत्री लोक कलाकार प्रोत्साहन योजना-2026 का हृदय से स्वागत करते हुए मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय एवं पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री राजेश अग्रवाल का आभार व्यक्त किया है।
प्रदेश संयोजक अनुपम पाल ने कहा कि यह योजना छत्तीसगढ़ की समृद्ध लोक कला, लोक संस्कृति एवं पारंपरिक विरासत के संरक्षण के साथ-साथ लोक कलाकारों के आर्थिक सशक्तीकरण की दिशा में एक ऐतिहासिक और दूरदर्शी पहल है। योजना के अंतर्गत चयनित कलाकारों को प्रतिवर्ष ₹12,000 से ₹24,000 तक की प्रोत्साहन राशि प्रदान की जाएगी, जिससे कलाकारों को सम्मान के साथ अपनी कला साधना जारी रखने में सहयोग मिलेगा।
उन्होंने कहा कि सांस्कृतिक प्रकोष्ठ, भाजपा छत्तीसगढ़ प्रदेश के सभी पात्र लोक कलाकारों से अपील करता है कि वे इस योजना का अधिक से अधिक लाभ उठाने हेतु निर्धारित समय सीमा के भीतर आवेदन करें तथा अपनी लोक कला एवं सांस्कृतिक परंपराओं के संरक्षण में सहभागी बनें।
सांस्कृतिक प्रकोष्ठ का विश्वास है कि मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में प्रदेश की लोक कला, लोक संस्कृति और कलाकारों के सम्मान के लिए निरंतर ऐसे जनहितकारी निर्णय लिए जाते रहेंगे, जिससे छत्तीसगढ़ की सांस्कृतिक पहचान और अधिक सशक्त होगी।
इसी साथ सांस्कृतिक प्रकोष्ठ जिला कोरिया के पूर्व संयोजक प्रदेश कार्य समिति सदस्य समाजसेवी सनी हथगेन ने प्रदेश के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय जी का आभार व्यक्त करते हुये प्रदेश संयोजक अनुपम पाल जी का सहमति जताते हुये मुख्यमंत्री लोक कलाकार प्रोत्साहन यहुये2026 का बधाई प्रेषित किया उन्होने कहा की अपने MCB जिले में छुपे तथा छत्तीसगढ़ में रह रहे येसे कलाकार जो आर्थिक रूप से अपने कला एवं प्रतिभा को निखार नही पाते अब देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व और विष्णु देव साय जी के सुशासन में कलाकारों को आर्थिक रूप से सम्मान पूर्वक आत्मनिर्भरता की ओर बढ़ाने में योगदान एवं मजबूती प्रदान करती है जिससे वह हमारे छत्तीसगढ़ लोक नृत्य, लोक संगीत, लोक नाट्य, लोकगाथा, छत्तीसगढ़ी गीत लेखन और पारंपरिक वाद्ययंत्र वादन करने वाले कलाकरो को एक नई दिशा नई सोच के साथ ही अपने जिले अपितु पुरे छत्तीसगढ में छुपे कलाकरो को अपनी कलाओं निखारने का एतिहासिक अवसर प्रदान करती है ।
रिपोर्ट – योगेन्द्र प्रताप सिंह ब्यूरो चीफ
