
नरसिंहपुर। 8 मार्च 2026 को अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर जिला अस्पताल नरसिंहपुर में सेवा, समर्पण और मानवता की मिसाल पेश करने वाली नर्सिंग ऑफिसर्स का सम्मान किया गया। इस अवसर पर अस्पताल में कार्यरत नर्सिंग स्टाफ को शुभकामनाओं के साथ सम्मानित करते हुए उनके अथक योगदान की सराहना की गई।

कार्यक्रम में कहा गया कि नर्सिंग ऑफिसर स्वास्थ्य सेवा की रीढ़ होती हैं, जो दिन-रात मरीजों की सेवा में समर्पित रहती हैं। उनकी मेहनत, संवेदनशीलता और कर्तव्यनिष्ठा समाज के लिए प्रेरणा है। महिला दिवस के इस विशेष अवसर पर उनके कार्यों को सम्मानित करना गर्व की बात है।

इस दौरान सीनियर नर्सिंग ऑफिसर्स में
अंजना रैकवार सीनियर नर्सिंग ऑफिसर ( मेट्रन ), उमा राव ( सीनियर नर्सिंग ऑफिसर ), अंजना बैक सीनियर( नर्सिंग ऑफिसर ), डॉली नाथ (सीनियर नर्सिंग ऑफिसल ) जूली राम सीनियर नर्सिंग ऑफिससर, वर्षा ठाकुर, सुनीता वाथव मोनिका शर्मा, निधि सोनी, सुनीता सचान , उज्जवल सिंह, दुर्गा सोनी, सहित अन्य नर्सिंग स्टाफ का सम्मान किया गया।
इसके अलावा नर्सिंग ऑफिसर्स में वंदना मेहरा, प्रियंका देशमुख, देवनंदनी नागवंशी सहित कई नर्सिंग स्टाफ उपस्थित रहीं।
कार्यक्रम का उद्देश्य समाज में महिलाओं की भूमिका, उनके योगदान और सेवा भावना को सम्मान देना था।
नरसिंहपुर से पुलिसवाला न्यूज़ से जिला ग्रामीण ब्यूरो चीफ पंडित अंकित शुक्ला कि रिपोर्ट








