मन्दसौर: भय्यू लाला हत्याकांड का पर्दाफाश, पत्नी ने मारी गोली; दो सहयोगी गिरफ्तार
मन्दसौर पुलिस की विशेष जांच टीम (SIT) ने सुरजनी निवासी वहीद उर्फ भय्यू लाला की हत्या की गुत्थी सुलझा ली है। शुरुआती तौर पर परिजनों ने इसे दम घुटने से हुई मौत बताया था, लेकिन पोस्टमार्टम रिपोर्ट में गोली लगने की पुष्टि होने के बाद मामला हत्या में बदल गया।
क्या था मामला?
परिजनों ने पुलिस को सूचना दी थी कि भय्यू लाला पुलिस के डर से पलंग पेटी में छुप गया था, जहां दम घुटने से उसकी मौत हो गई।
हालांकि, पोस्टमार्टम रिपोर्ट में गोली लगने की पुष्टि होने से पुलिस को संदेह हुआ और जांच का रुख बदल गया।
पत्नी निकली हत्यारी
पुलिस पूछताछ में खुलासा हुआ कि भय्यू लाला की पत्नी रुकसाना ने ही गोली मारकर उसकी हत्या की थी। हत्या के बाद साक्ष्य मिटाने की कोशिश की गई।
साक्ष्य छुपाने में मदद
घटना के बाद सलमान खान (निवासी सुवासरा) और बबलू खान (निवासी सुरजनी) ने सबूतों के साथ छेड़छाड़ की और मामले को दम घुटने से हुई मौत दर्शाने की कोशिश की।
पुलिस की कार्रवाई
गिरफ्तार आरोपी:
सलमान खान (निवासी सुवासरा)
बबलू खान (निवासी सुरजनी)
फरार आरोपी:
मुख्य आरोपी पत्नी रुकसाना फिलहाल फरार है।
बरामदगी:
आरोपियों की निशानदेही पर हत्या में इस्तेमाल अवैध पिस्टल जब्त कर ली गई है।
पुलिस का बयान
घटना की गंभीरता को देखते हुए एसपी के निर्देशन में गठित SIT टीम ने तकनीकी साक्ष्यों और मौके से मिले प्रमाणों के आधार पर इस अंधे कत्ल का खुलासा किया।
मंदसौर से अनिल पोरवाल की रिपोर्ट
