हैडलाइन
मंदसौर में जमीन घोटाले का धमाका: हरि वाटिका कॉलोनी में शासकीय भूमि पर कब्जे के आरोप
मंदसौर में शासकीय भूमि घोटाले का बड़ा विस्फोट!
सीतामऊ रोड स्थित हरि वाटिका कॉलोनी में सरकारी जमीन पर कब्जे और अवैध प्लॉटिंग के गंभीर आरोप सामने आए हैं। मामला सामने आते ही शहर में हड़कंप मच गया है।
मामला शहर के सीतामऊ रोड पर लाभमूनी चिकित्सालय के सामने बनी हरि वाटिका कॉलोनी का है। स्थानीय निवासी और पत्रकार अशोक परमार ने कलेक्टर को शिकायत सौंपते हुए आरोप लगाया है कि कॉलोनाइजरों ने शासकीय भूमि को निजी बताकर अवैध रूप से प्लॉट काटकर बेच दिए।
शिकायत में सुरेंद्र कुमार चौहान, श्रीमती दाखाबाई और हरीश विजयवर्गीय पर गंभीर आरोप लगाए गए हैं। बताया गया है कि सर्वे नंबर 372/2 और 303 की करीब 0.157 हेक्टेयर शासकीय भूमि को कॉलोनी में शामिल कर प्लॉटिंग की गई।
“सरकारी जमीन को निजी बताकर लोगों से मोटी रकम वसूली गई है। प्रशासन निष्पक्ष जांच कर दोषियों पर सख्त कार्रवाई करे।”
गौरतलब है कि इस मामले की शिकायत पहले टाउन एंड कंट्री प्लानिंग में भी की गई थी, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई। इससे प्रशासनिक भूमिका पर भी सवाल उठ रहे हैं।
रिपोर्टर जितेन्द्र सिंह प्रितेश फरक्या







